पटना (न्यूज़ सिटी)। इन दिनों राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम हैं। ताज़ा घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के उत्तरी इंद्रपुरी रोड नंबर 4 के मीरा कुंज स्थित मकान संख्या 6 की हैं, जहाँ पर चोरो ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर के घर सोमवार की देर रात घर का ताला तोड़ कर चोरी जैसी संगीन अपराध किया हैं। जिस दौरान चोरो ने 10 से 11 लाख रुपये की चोरी की हैं।
एसबीआई पटना जोनल ऑफिस में कार्यरत डिप्टी मैनेजर अमरेंद्र कुमार द्वारा थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार वह अपने परिवार को लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर गए थे। जब वह सोमवार को पटना स्थित अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि बाउंडरी वॉल का दरवाजा खुला था और जब वह सीढ़ी पर पहुंचे तो देखें कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर मे अंदर घुस कर देखे तो पाया कि सारे रूम के ताले टूटे पड़े हैं और रूम के सारा सामान बिखरा पड़ा है। जैसे ही उनकी नजर लॉकर पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि सारे गहना व आभूषण और कैश भी चोर चुरा कर अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर लॉकर से लगभग 25000 रुपये नगद और लगभग 10 लाख रुपये के गहने भी चोर चुराकर ले गए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है फिलहाल पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को पहचान कर ली जाएगी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours