Articles by "ENTERTAINMENT"
Showing posts with label ENTERTAINMENT. Show all posts

मुंबई (न्यूज़ सिटी ) मनोज बाजपेई, पंकज त्रिपाठी, शत्रुघ्न सिन्हा, शेखर सुमन , एक्ट्रेस नेहा शर्मा बॉलीवुड में कई ऐसे शानदार अभिनेता हैं, जिन्होंने बिहार के छोटे कस्बों से निकलकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसी श्रृंखला में फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में बिहार के पटना के रहने वाले राहुल पाठक लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड में हिंदी कॉमेडी फिल्म "गुल्लू रोमियो" से दस्तक को तैयार हैं l
राहुल पाठक ने अपने कैरियर की शुरूआत श्याम बेनेगल की हिंदी फिल्म "नेताजी लास्ट हीरो" से बतौर असिस्टेंट कैमरामैन किया उसके बाद इन्होंने हीरो होंडा सारेगामापा, बालाजी टेलिफिल्म्स की कसक,यू. टीवी मोशन की सीरियल भाभी,लाडो,प्रसिद्ध टीवी शो ससुराल गेंदा फूल,सागर आर्ट की बजरंगबली में बतौर असिस्टेंट कैमरामैन व कैमरामैन काम किया l इसके बाद 2010 में इन्होंने अपनी कंपनी कैपेबल टीम प्रोडक्शनस प्राइवेट लिमिटेड से विज्ञापन फिल्मों की दुनिया में बतौर निर्माता व निर्देशक अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया इन्होंने अब तक 25 से भी ज्यादा एड फिल्मों,कमर्शियल व टीवीसी का सफल निर्देशन किया है l जिसमें शिल्पा शेट्टी के साथ बुलंद ग्रुप के लिए किया गया ऐड फिल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा l










लंबे संघर्ष के बाद वर्तमान सिनेमा के बदलते हुए परिवेश को देखते हुए राहुल ने बॉलीवुड सिनेमा के निर्माण व निर्देशन की दिशा में रुख किया है इसी क्रम में राहुल की दो फिल्में बतौर निर्देशक पाइप लाइन में है हिंदी फीचर फिल्म "गुल्लू रोमियो" से वह बतौर फिल्मकार बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं जो एक कॉमेडी रियलिस्टिक फिल्म है, इसके अलावा 1970 के दशक में बिहार के दबंग व प्रसिद्ध समाजसेवी की जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म पे भी वो काम कर रहे हैं l राहुल ने मीडिया को बताया कि अगले महीन से हमलोग फिल्म "गुल्लु रोमियो" की शुटिंग शुरू करेंगे फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए हमारी बातचीत मनोज बाजपेई,विजय राज,संजय मिश्रा,रघुवीर यादव,सौरभ शुक्ला, से चल रही है l



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के सिन्धुआटोली में मंगलवार को टॉयज बॉयज क्लब के बैनर तले माँ भगवती का भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गायक राहुल सम्राट ने किया। वही मौके पर गायक पंकज सिन्हा, सीमा पांडेय, सोनू पांडेय, शिखा पांडेय ने भक्ति गाना व भजन गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। मौके पर उपस्थित दर्शको ने भक्ति गानों को सुनकर खूब आनंदित हुए।









कार्यक्रम में पंकज सिन्हा ने " भक्ति गाना चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया हैं" आदि विभिन्न गानों की पेशकश की। वही कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने अपनी कला का रौशनी बिखेर कर लोगों को झुमाया- नचाया। मौके पर रिंकू केशरी, रोहित केशरी, बासु कुमार, राजेश सिंह, राजकिशोर केशरी, कुणाल कुमार, संतोष केशरी सहित अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम में सहभागी बन अपना योगदान दिया।






https://youtu.be/QjSamVOFxxc
टॉयज बॉयज क्लब द्वारा आयोजित माँ भगवती का भव्य जागरण






पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज अनुमंडल क्षेत्र के गुलजारबाग ऑडिटोरियम के पास बायोपिक फिल्म '' अनोखी '' का शूटिंग किया गया। वहीं इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका प्रख्यात फिल्म अभिनेता आशिकी फिल्म राहुल राय निभा रहे हैं, जबकि अभिनेत्री की भूमिका कल्पना शाह और कशिश दुग्गल फिल्म में अभिनय कर रही है। मौके पर फिल्म अभिनेता राहुल राय ने फिल्म के कैरेक्टर को विस्तार से बताते हुए कहा कि फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ संस्कारों को भी दर्शाया गया है। जिसमें दर्शक परिवारिक माहौल के साथ-साथ अगली पीढ़ी को करीब से समझने के बाद दिखाई गई है। साथ ही अभिनेता राहुल राय ने बताया कि लंबे समय के बाद बिहार आने के बाद यहां के लोगों से मुझे जो प्यार मिल रहा है, उससे मुझे बहुत खुशी मिल रही है। साथ ही कहा कि बिहारियों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, यहां के लोग मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। हालांकि राज्य सरकार द्वारा फिल्म इंडस्ट्री को मान्यता नहीं दिए जाने पर मायूसी दिखाते हुए कहा कि अगर सरकार का सहयोग मिले तो बिहार में भी फ़िल्म उद्योग काफी अच्छे तरीके से फल फूल सकता है।