May 2020

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब स्थित डोम खाना में रहने वाला एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दिया। घायल युवक को परिजन द्वारा इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।






https://youtu.be/PxdyzmoTHMs




वहीं घटनास्थल पर पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार और चौक थाना की पुलिस पहुंचकर युवक की पहचान मंगल तालाब डोम टोली का निवासी राहुल के रूप में किया है।









वहीं एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि अभी घटना की जांच किया जा रहा है। फिलहाल घायल राहुल को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। अपराधियों ने राहुल के सिर में गोली मारा है, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।



पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूल के बदहाली व प्राइवेट स्कूलों के मनमानी से बिहार के जनता त्रस्त है। विदित हो कि वैश्विक महामारी में बिहार सरकार के द्वारा लगातार प्राइवेट स्कूलों को दिशा निर्देश दिया गया फीस माफ करने की लेकिन निजी विद्यालय चलाने वाले हर छोटे-बड़े अधिकांश संस्थान अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है और अभिभावकों को दोहन और शोषण करने का सिलसिला इन संस्थानों द्वारा जारी है।









श्री वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा सरकारी विद्यालयों के उपेक्षा के कारण आज बिहार में बड़े पैमाने पर प्राइवेट स्कूलों का रोजगार बिहार में बढ़ा है। एक और जहां सरकारी स्कूलों के बड़े-बड़े बिल्डिंग अपनी पुरानी गरिमा और विरासत का उदाहरण प्रस्तुत कर अपनी उपेक्षा का रोना रो रहा है। वही प्राइवेट स्कूल छोटे-छोटे बिल्डिंग बनाकर सरकारी विद्यालयों का उपेक्षा का लाभ उठाकर अभिभावकों को दोहन करने में व्यस्त है। प्राइवेट स्कूलों का दोहन सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहता वह अपने यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों का भी नाम मात्र का वेतन देकर उनका भी आर्थिक शोषण करते हैं। जबकि सरकारी विद्यालयों में में पढ़ाने वाले प्राध्यापकों को सभी प्रकार के सुविधा रहते हुए भी सरकारी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम होने की वजह से व संसाधनों के अभाव एवं सरकारी विद्यालयों में पढ़ने की वातावरण ना होने की वजह से सरकार की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं।





श्री वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है गया कि बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें प्राइवेट स्कूलों के के तरह उन्हें चकाचक करके व्यवस्थित किया जाए व प्राइवेट स्कूलों के लिए बिहार सरकार कानून एवं गाइड लाइन जारी करते हुए उन पर अंकुश लगाकर बिहार के लोगों को आर्थिक एवं मानसिक शोषण से बचाया जा सके।



पटना (न्यूज सिटी)। पटना महानगर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राहुल खण्डेलवाल के नेतृत्व में आज बोरिंग पानी टंकी के पास पुलिस प्रशासन, राहगीरों एवं दुकानदारों के बीच महानगर उपाध्यक्ष ओम कुमार सिंह एवं राजेश कुमार द्वारा मास्क वितरण किया गया।









इस दौरान लोगो को मास्क का उपयोग करना क्यो अनिवार्य है की महत्ता को बताया और और सभी को अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने की अपील किया। हालांकि वितरण कार्यक्रम में सोशल डिस्टनसिंग का भी ख़्याल रखा।



पटना (न्यूज सिटी)। इस समय पूरा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस महामारी से निबटने में हमारे कर्मवीर डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सैनिक एवं सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर निरंतर सेवा में लगे हुए हैं। इन योद्धाओं के प्रति अपना आदर और सम्मान प्रदर्शित करने के क्रम में केन्द्रीय विद्यालय, खगौल द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए एक आनलाईन चित्रकला प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका विषय है –“ कोरोना से जंग, परिवार के संग”। इस प्रतियोगिता में माध्यमिक खंड के साथ साथ प्राथमिक खंड के बच्चे भी भाग लिया। प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की जा गयी थी समूह “अ” में कक्षा तीसरी से छठी के बच्चे एवं समूह “ब” में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बच्चे।









लॉकडाउन की बोरियत वाली इस अवधि में इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कर कला शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। बच्चों का उमंग और उत्साह देखते ही बनता है। उनकी कल्पना शक्ति एवं सृजनात्मक क्षमता उनकी कलाकृतियों में परिलक्षित हो रही है। सीनियर विजेता प्रतिभागियों में प्रथम अंकित कुमार कक्षा नवमी दूसरे स्थान पर शिवानी कुमारी कक्षा नवमीं और तीसरा स्थान पर सृष्टि श्रेष्ठ कक्षा सातवीं ब तथा जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान वैष्णवी विजय कक्षा छ: ब दूसरे स्थान पर सृष्टि कक्षा छः ब और तीसरे स्थान पर वैभवी रानी कक्षा तीन ब सभी प्रतिभागियों एवं इससे जुड़े साथियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामना दिया। उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ प्राचार्य आर एल महतो केंद्रीय विद्यालय खगौल ने ऑनलाइन उद्घाटन किये और उन्होंने प्रदर्शनी विशिष्ट और अनूठी प्रस्तुति बताया और बच्चों के लिए कहा जीवन में कला का एक अपना महत्व है। यह बच्चों के सौन्दर्य बोध एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को एक नई दिशा प्रदान करती है। सीबीएसई भी अब कौशल विकास के तहत कला आधारित अधिगम पर विशेष बल देने की बात करती है। इस परिप्रेक्ष्य में विद्यालय द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी एक सराहनीय एवं सार्थक प्रयास है। मैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज ने एक बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुसलमानों के हितैषी नहीं थे और नहीं हैं। जिस तरह से बिहार में मुसलमानों को उन्होंने बेवकूफ बनाने का काम किया है, अपने 15 साल के कार्यकाल में वो जगजाहिर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में मुसलमानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान और भुखमरी के कगार पर अगर बिहार में मुसलमान हुए हैं तो इसका जिम्मेदार नीतीश कुमार हैं। बिहार सरकार द्वारा गरीब स्तर पर जिंदगी की गुजर-बसर कर रहे मुसलमानों को न ही कोई रोजगार मिल सका और ना ही उनके लिए किसी तरह के कोई रोजगार की व्यवस्था की गई है। आज बिहार में 50% मुसलमान भुखमरी के कगार पर हैं, परन्तु उन्हें रोजगार करने के लिए अल्पसंख्यक विभाग द्वारा कोई ऋण राशि उपलब्ध सही तरीके से नहीं कराई गयी है।









वहीं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मुसलमानों को ऋण देने के प्रक्रिया विगत 15 साल में हवा-हवाई साबित हुई है। आज ग्रामीण इलाकों में मुसलमानों के चित्र बिल्कुल सही नहीं है ना ही उनके पास इतने पैसे हैं कि वो खुद का रोजगार करें। राज्य सरकार वैसे मुसलमानों को चिह्नित कर उन्हें रोजगार का अवसर मुहैया कराए।



पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के मोकामा क्षेत्र अंतर्गत घोसवरी प्रखंड के रामनगर में दो महादलित युवकों देवव्रत माँझी और सोल्जर माँझी की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर खेत मे फेक दिया था। जिसके बाद इस घटना से पीड़ित के परिवार डरे सहमे हुए थे। वही आज पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी। वही मौके पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों, अतिपिछड़ों और गरीबों पर अत्याचार चरम पर है। अपराधियों को खुली छूट है।









बता दें कि मोकामा टाल क्षेत्र में घोसवारी इलाके में बीते शुक्रवार को शाम के वक्त दो महादलित युवक देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी अपने घर से किसी काम होने के कारण अपने घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक दोनों के घर वापसी नहीं होने पर दोनों के परिजनों को अनहोनी होने की आशंका लगी।









जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना घोसवारी थाना की पुलिस को दिया था। लेकिन अगले दिन सुबह के वक्त जब लोग खेत पहुंचे तो दोनों युवक की शव खेत में पड़ा मिला था।



पटना (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई की शाम 4:00 बजे तक का डाटा अपडेट जारी किया है, जारी डाटा के अनुसार बिहार में कुल 75,737 सैंपल की जांच हुई है। जबकि बिहार में अब तक कुल 1520 मरीज ठीक हुए हैं। वही अभी तक बिहार में 3693 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार विगत 24 घंटे में कोरोना के 181 नए केस सामने आए हैं जबकि 209 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक होकर अपने घर वापसी हुए है।






https://twitter.com/BiharHealthDept/status/1267053621943898112?s=20




पढ़े इस खबर में जिलावार कोरोना केस की लिस्ट :::











पटना (न्यूज सिटी)। आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और गृह मंत्रालय के परामर्श से रेल मंत्रालय द्वारा 01 जून (सोमवार) से ट्रेन सेवाओं के आंशिक बहाली करते हुए 200 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगी। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर उपरोक्त जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि बिहार राज्य के लिए 48, जबकि यहां से गुजरने वाली 20 स्पेशल ट्रेनें भी शामिल है।





पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, स्पेशल ट्रेन का परिचालन नियमित ट्रेनों के पैटर्न पर महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए होने जा रहा है। यह विशेष सेवाएं 1 मई से चलाई जा रही मौजूदा श्रमिक एक्सप्रेस और 12 मई से चल रही 30 एसी स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त होगी। जबकि जारी रिलीज में यह भी बताया है कि अन्य सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, उपनगरीय नियमित सेवाएं अगले निर्देश तक रद्द रहेगी।





भारतीय रेल द्वारा 01 जून से चलाई जाने वाले 200 स्पेशल ट्रेनों में से 48 स्पेशल (24 जोड़ी) ट्रेनें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा सहित बिहार राज्य के अंतर्गत पड़ने वाले अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से खुलेगी/पहुंचेगी। साथ ही 20 (10 जोड़ी) वैसी ट्रेनें भी हैं , जो बिहार राज्य के लिए निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। वहीं यात्रा के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु बताए गए तरीके को अपनाना और मार्क्स लगाना अनिवार्य किया गया है।





नियमित ट्रेनों के पैटर्न पर चलाए जाने वाली स्पेशल ट्रेन है निम्नवत है :::















भोजपुर (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर द्वारा चुनाव आयोग सेल के संयोजक बनने पर अमरेन्द्र को बधाई दी गई। इसके साथ ही गोधना रोड स्थित अमरेन्द्र के आवास पर भाजपा भोजपुर के पूर्व महामंत्री राजेन्द्र तिवारी, भाजपा नेता सह पूर्व पटना नगर प्रभारी पवन सिंह, भाजपा नेता कामेश्वर सिह, मिथलेश कुशवाहा उर्फ मंटू, जितेन्द्र सिंह, पिंटू चंद्रवंशी, अजित मिश्रा ने भी बधाई दी।









साथ ही अमरेन्द्र के आवास पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर द्वारा चुनाव से सम्बंधित कई तरह की अति महत्वपूर्ण अनौपचारिक चर्चाएं की गई। इस दौरान अमरेन्द्र ने बताया कि बीजेपी प्रवक्ता द्वारा चर्चा के क्रम में चुनाव आयोग, मतदान केंद्र एवं मतदाता सूची से सम्बंधित कई तरह के अति महत्वपूर्ण जनकारी दी गई। जिस पर चुनाव आयोग सेल, भोजपुर द्वारा विधान सभा चुनाव से पहले सभी तरह की तैयारी पुरी कर ली जाएगी। जिससे आने वाले समय मे हमारे पार्टी हित के लिये काफी श्रेयस्कर होगा।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा हो गयी है। इस अवधि में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलने वाली है। वहीं इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉक डाउन की अवधि को 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है।









बता दें कि 30 मई को केंद्र सरकार ने लॉक डाउन में ढील का ऐलान किया है और अनलॉक- को लेकर नई गाइडलाइंस भी जारी किए हैं। बिहार में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 3676 पहुंच चुकी है और अब तक 29 लोगों की मौत भी हो चुकी है।









उधर वैश्विक महामारी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए देशभर में लागू लॉक डाउन को कंटेनमेंट जोन तक सीमित करके अवधि को 30 जून तक सिमित करके 30 जून के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं इस दौरान लॉक डाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। जबकि नए गाइडलाइंस के अनुसार लॉक डॉउन 5.0 में कंटेनमेंट जून को छोड़कर अन्य क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। पहला चरण 8 जून से लागू होगा, जिसके तहत से मॉल, रेस्टोरेंट और मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारे आदि खुल सकेंगे।






https://twitter.com/PIB_Patna/status/1267028060227817473?s=20




रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों, पहले से किसी तरह के बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आवश्यक और स्वास्थ्य उद्देश्यों को छोड़कर घर पर ही रहने की सलाह दी गई। हालांकि सबसे खास बात यह भी गाइडलाइन में बताई गई है कि लोग जरूरत पड़ने पर ही अपने घर से बाहर निकले। इसके अलावा मार्क्स पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. वही इस संबंध में आज स्वास्थ विभाग ने पहली सूची अपडेट की है, जिसके अनुसार आज 111 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसके बाद बिहार में कोरोन से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3676 हो गया है।






https://twitter.com/BiharHealthDept/status/1267020187766853632?s=20




जारी अपडेट के अनुसार भागलपुर के 21, कैमूर में दो, औरंगाबाद में एक, पूर्णिया में 13, मुंगेर में 02, भोजपुर में 02, अररिया में 01, गया में 06, सारण में 02, खगड़िया में 03, दरभंगा में 01, सहरसा में 01, किशनगंज में 07, बेगूसराय में 32, पटना में 04, कटिहार में 02, जमुई में 04, शेखपुरा में 07 मरीज मिले है।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। मोकामा टाल क्षेत्र में घोसवारी इलाके में बीते शुक्रवार को दो महादलित युवक देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी की पीट-पीटकर और गला घोंट कर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद आज हत्या के विरोध में घोसवारी थाना परिसर में दर्ज़नो आक्रोशित लोग इकट्ठा होकर ने धावा बोल दिया और कई घंटे तक जमकर हंगामा किया। साथ एनएच-33 पर भी कई घण्टों तक जाम लगा हंगामा किया। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी के कातिल को फांसी सजा दिलवाए। वहीं स्थानीय पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच व पूछताछ की जा रही है। हालांकि हालात काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। घोसवारी में आसपास के कई थानों की पुलिस की तैनाती की जा रही है।









बता दें कि मोकामा टाल क्षेत्र में घोसवारी इलाके में बीते शुक्रवार को शाम के वक्त दो महादलित युवक देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी अपने घर से किसी काम होने के कारण अपने घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक दोनों के घर वापसी नहीं होने पर दोनों के परिजनों को अनहोनी होने की आशंका लगी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना घोसवारी थाना की पुलिस को दिया था। लेकिन अगले दिन सुबह के वक्त जब लोग खेत पहुंचे तो दोनों युवक की शव खेत में पड़ा मिला था।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्त्वाधान में पादरी की हवेली स्थित बिजली ऑफिस कार्यालय के गली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिजली ऑफिस में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (सप्लाई) इंसाफ आलम, लाइन मैन सोनू कुमार, मनीष राज़, मो• मुर्शिद, दीपक कुमार सहित दर्जनों कर्मचारियों को कोरोना योद्धाओं के रूप में अंग वस्त्र, सैनिटाइजर, मास्क और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।









मौके पर स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कहा कि जिस तरह से वैश्विक महामारी के कारण संपूर्ण देश मे लॉक डाउन लागू है और डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मियों को कोरोना योद्धा की संज्ञा दी गईं है तो वही इनके साथ-साथ बिजली विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारी भी किसी कोरोना योद्धा से कम नही है। ये अपने जान जोखिम में डाल कर पटना सिटी की जनता की सेवा की है। इन्ही कर्मचारियों के कारण लॉक डाउन के अवधि मे भी हम सभी को बिना किसी रुकावट के बिजली सप्लाई करने में इनकी अहम भूमिका रही है। अतः इन्हें आज स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से सम्मानित कर ऊर्जावान बनाया है।









जूनियर इंजीनियर (सप्लाई) इंसाफ आलम ने कहा कि स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से सम्मान पाकर मोटीवेट हुआ हूं।हम अपनी टीम के सहयोग से लॉक डाउन की अवधि में बिजली की सप्लाई के लिए 24 घंटे सेवा देने में जुटे है। चाहे अस्पताल हो या अन्य संस्थान, पूरे क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति में प्रयासरत हूं। ताकि लॉक डाउन की अवधि में लोग घर मे रहें व स्वस्थ रहे। सम्मान देने के लिए स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार को दिल से धन्यवाद देता हूँ। इस मौके पर स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव के के सिंह, सचिव नागेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



पटना (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन की अवधि पांचवें चरण में 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगी। इस संदर्भ में गृह मंत्रालय ने नए गाइडलाइंस जारी कर दी है। जारी गाइडलाइंस के अनुसार लॉक डाउन के पांचवें चरण में भी कंटेनमेंट ज़ोन में पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों को छूट जारी रहेगी और कंटेनमेंट जोन को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। बता दे कि जिस तरह से भारत में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। इसे सरकार की ओर से लगाम लगाने के लिए पांचवे चरण के लॉक डाउन की भी घोषणा के संकेत दे दिए हैं। वही संपूर्ण भारत में बीते 24 मार्च से लॉक डाउन लागू है, जबकि चौथे चरण की लॉक डाउन की अवधि 31 मई को खत्म हो रही है।

















पूरे देश में 9:00 बजे रात से लेकर 5:00 बजे सुबह तक कर्फ्यू लगा रहेगा। कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों को छूट दी जाएगी। देश भर में कहीं भी आने-जाने पर अब रोक नहीं है। अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए किसी भी तरह के पास या परमिशन की जरूरत नहीं होगी. लॉक डाउन 5 पर गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा गया है कि पूरे देश में 30 जून तक रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।









अनलॉक वन में 8 जून से मंदिर, मस्जिद, रेस्तरां और होटल बगैरह शर्तों के साथ खुल जाएंगे। देश में सीमित संख्या में गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल पर रोक रहेगी।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में 89 बैच के तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नति मिली हैं। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में अमृत लाल मीणा, डॉ दीपक और वंदना किनी है। वही वर्तमान में अमृत लाल मीणा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव है और इन्हें अपर मुख्य सचिव में प्रोन्नति पाकर भी वही तैनात रहेंगे। बता दे कि अमृत लाल मीणा पंचायती राज विभाग और लघु संसाधन विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में है। इन्हें शीर्ष सतर के वेतनमान स्तर-17 यानी 2,25,000 का वेतनमान दिया गया हैं।









वहीं डॉ दीपक प्रसाद मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव के रुप में तैनात हैं जिन्हें अपर मुख्य सचिव के वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है।भागलपुर प्रमंडल की आयुक्त वंदना किनी को भी शीर्ष स्तर के वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है। साथ ही उन्हें मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार है। बता दे कि उपरोक्त दोनों अधिकारियों को भी शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है। 



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय क्षेत्र में शनिवार को सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नगर पंचायत के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भोला पासवान की हुई हत्या के बाद मृतक के शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुँचे और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य से रहने को कहा।









इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की सुशासन की सरकार कुशासन की सरकार बन कर रह गयी है। आए दिन हत्या लूट बलत्कार की घटनाएं हो रही है। लेकिन सरकार कान में तेल डाल कर सो रही है। सूबे की जनता भगवान भरोसे अपना जीवनयापन कर रहे है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि शौच करने गई 15 वर्षीय नाबालिग से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद से परिवार वालों में युवक के खिलाफ रोष है।









मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान शौच करने गई नाबालिग लड़की को अकेली देख गांव के ही एक युवक धनंजय मोची ने घटना को अंजाम दिया है। बाद में आरोपी युवक ने लड़की के धमकी भी दिया कि किसी से बोली तो जान मार देंगे। घटना के बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी मां और परिजनों को बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां और उसके परिजन उसे लेकर नौबतपुर थाना पहुंचे और फिर पुलिस को इस पूरे घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिना देर किये पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया। नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। मामला की जांच किया जा रहा है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बीते बुधवार को नौबतपुर में सब्जी विक्रेताओं से चुंगी वसूली के दौरान नगर कर्मी भोला पासवान की हत्या मामले में उसके पिता लालदेव पासवान द्वारा अज्ञात अपराधकर्मी के खिलाफ नौबतपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।









बता दे कि बुधवार की शाम नौबतपुर एसएच 78 स्थित गोरैया स्थान के समीप चुंगी वसूली के दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों की माने तो घटना का कारण बाजार में वर्चस्व स्थापित करना बताया जाता है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण का बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा होती जा रही है। सूबे के सभी 38 जिले कोरोना संक्रमन के दायरे में हैं। वहीं पटना में अब तक 200 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, इसको लेकर जिला प्रशासन काफी सजग और अलर्ट मोड में है। जिला प्रशासन ने आज पटना जिला के कुल 19 कंटेनमेंट जोन होने की जानकारी दी है। जिस क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण मिला है वो क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके है।









पटना जिला के कुल 19 कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके हैं, जिनका नाम निम्नलिखित है :::------





  1. इंद्रलोक नगर, बाईपास थाना, पटना सिटी
  2. महाराजगंज, राजपूताना गली, अजीमाबाद अंचल, पटना सिटी
  3. रिकाबगंज, मालसलामी थाना अंचल नगर निगम पटना सिटी
  4. फौजदारी कुआं, मालसलामी पटना सिटी
  5. चाणक्य नगर, पटना सिटी
  6. पाटलिपुत्रा अंचल, पटना नगर निगम अनुमंडल पटना सदर
  7. चाणक्यपुरी मछली गली राजा बाजार पटना
  8. अशोका टावर के सामने मछली गली राजा बाजार पटना
  9. रोड नंबर 3 शिव नगर बाईपास रोड खेमनीचक बाईपास पटना
  10. बीएमपी 14, बैरक (बैरक संख्या 7, 11, 15 ,23, 25)
  11. चंद्र विहार कॉलोनी रोड संख्या 25 आशियाना दीघा रोड राजीव नगर थाना के पास
  12. जय हिंद कॉलोनी ,रानीपुर फुलवारी शरीफ
  13. अंतराघाट, जमाखारिज, दीघा पटना
  14. एजी कॉलोनी पार्क के पास पटना
  15. मछली गली राजा बाजार पटना
  16. समनपुरा पुरानी मस्जिद के बगल में राजा बाजार पटना
  17. रंजन भगत चांदमारी रोड, गली संख्या दो, पीएनबी एटीएम के पास थाना कंकड़बाग पटना
  18. सरकारी बोरिंग के पास , गांव के उत्तर पश्चिम, ग्राम बहुआरा, पंचायत चिपुरा, थाना गौरीचक जिला पटना
  19. पश्चिमी जजेज कॉलोनी, आरपीएस मोड़, थाना रूपसपुर प्रखंड दानापुर जिला पटना


पटना (न्यूज़ सिटी)। जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि विपक्ष के नेता व उनके खानदान द्वारा किए जाने बाले गोपालगंज मार्च महज नाटक था और उन्हें केवल मीडिया में बने रहने का एक रास्ता था। जब गोपालगंज रेड ज़ोन में है लोगो को आने जाने मर मनाही है, तो मार्च करना ही ग़लत था। उन्हें पता था कि मार्च की इजाजत नही मिलेगी, फिर भी नौटंकी कर रहे थें ताकि मीडिया में आ सके। तेजस्वी को समझना चाहिए कि बिहार एनडीए का न्याय के साथ विकास का शासन है। पुलिस जांच कर रही है जांच में दोषी पाए जाने पर जरूर कारवाई होगी। आज तक कोई भी अपराधी कितने भी ताकतवर हुआ है बचा नही है। किसी के कहने से कोई दोषी नही होता है जांच चल रही है इंतज़ार करना चाहिए था।






https://www.youtube.com/watch?v=ttx1KQbRPbg




श्री मनु ने कहा कि मारे गए लोगो के प्रति तेजस्वी का कोई सहानुभूति नही है, वे केवल जातीय आग फैला कर राजनीति करना चाहते है। उनकी ये मंशा बिहार की जनता कभी पर नही होने देने बाली है। अगर उनकी मंशा बिहार के साथ रहती तो इसके पूर्व भी कई हत्या हो चुकी है लेकिन वे अथवा उनके खानदान का कोई उनसे मिलने नही गया, उनके विधायक ही रेप में फरार है इसपर कोई नही बोलता।आज जिस तरह उन्होंने लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई इस पर ही पटना पुलिस को एफआईआर करनी चाहिए।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रानीपुर क्षेत्र के किसानों का सैकड़ों एकड़ जमीन शहर से आने वाले गंदे पानी की वजह से सालों भर जलमगन रहता है। जिससे होने वालो खेती को काफी नुकसान होता है, उपजाऊ भूमि बर्बाद हो जाता है। साथ ही जब जलजमाव में मछली पालने की कोशिश होती है तो वह पानी इतना ज्यादा प्रदूषित एवं जहरीला होता है कि मछली (जीरा) भी मर जाता है। यह पीड़ा आज सतीचौरा मन्दिर परिसर " किसान चर्चा " में पूर्व निगम पार्षद सह भाजपा नेता अवधेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में व्यक्त किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने भाग लिया और सभी उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता भाग्य विधाता है।उनकी आय को दुगनी करने के लिए जो भी प्रभावी कदम होगा वह उठाया जाएगा।









सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग आधे दर्जन वार्डो का गंदा पानी रेलवे पुल (छटँकी पुल) के नीचे से होकर गुजरता है, जो रानीपुर के खेती वाले बड़े भूभाग में फैल जाता है। यहां के किसानों ने विगत वर्ष अपनी पीड़ा स्थानीय विधायक पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, महापौर सीता साहू को स्मारपत्र देकर अवगत कराया था। उस पर कार्रवाई भी हुई है। नगरपालिका विभाग ने पथ निर्माण विभाग के मदद से साढे 6 फीट चौड़ा बड़ा नाला का निर्माण द्वारा इसी पानी को पटना बाईपास से निस्तारण करने की योजना बनाई है। परंतु लॉक डाउन के कारण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है।किसानो को आगामी बरसात का डर सता रहा है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




" किसान चर्चा " में स्थानीय किसान जगदेव केवट, सुधीर मल्लाह, मनीष कुमार, विशेश्वर महतो, शंकर महतो, राजू यादव, नवल सिन्हा, मिथलेश सहित अन्य किसान शामिल हुए।



पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि नीति आयोग द्वारा बिहार के संदर्भ में दिया गया रिपोर्ट बिहार में बदहाल हो चुके शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के इन तीनों क्षेत्रों में बिहार का दुर्दशा बयां करता है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




श्री वर्मा ने कहा कि नीति आयोग के रिपोर्ट से बिहार शर्मसार हुआ है और तीनों क्षेत्रों में बिहार सरकार के किए जा रहे दावों का पोल खोलता है। वैश्विक महामारी के समय बिहार से रोजगार के लिए पलायन कर गए मजदूरों ने बिहार आने के लिए अफरा-तफरी का माहौल मचाने के कारण बिहार पूरे देश दुनिया में शर्मसार हुआ है। नीति आयोग द्वारा दिए गए रिपोर्ट के बाद बिहार वासियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सरकार लोगों को झूठे वायदों के भ्रम जाल में फंसा करके रखा था। आज बिहार में शिक्षा का जो स्थिति है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। एक तरफ बिहार के छात्र कम संसाधनों में अपने मेहनत के दम पर बिहार का नाम पूरे देश दुनिया में रोशन कर रहा है। वही बदहाल हो चुके शिक्षा व्यवस्था के कारण बिहार के लाखों छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग,व प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी करने वाले विद्यार्थी अच्छी शिक्षा ग्रहण करने हेतु बड़े पैमाने पर बिहार से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। आज भी लोग अपने बच्चों को अच्छी स्कूलिंग के लिए या तो बिहार से बाहर भेज देते हैं या तो बिहार के प्राइवेट स्कूलों के ऊपर निर्भर है। जो लोग सक्षम है उनके बच्चे अपने सुविधानुसार इन सभी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं लेकिन जो लाचार और सक्षम नहीं है उनकी दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है?









श्री वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार अगर इन तीनों क्षेत्रों में जल्द ही सुधार नहीं करती है तो आने वाला समय बिहार वासियों को झांसा देने वाले इन राजनेताओं से बिहार के लोग भी मुक्ति का रास्ता खोज लेगी।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने एकबार फिर कहा है कि गोपालगंज की घटना बहुत ही दुखद है और पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना - सहानुभूति महसूस करते है। सिर्फ तेजस्वी यादव ही नहीं मैं भी चाहता हूँ कि पीड़ित को न्याय और दोषियों को सख्त सजा मिले। लेकिन हमें पुलिस- प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा रखना होगा। तेजस्वी क्या राजनीति करके और हंगामा खड़ा करके हमारे पीड़ित भाई को न्याय दिलायेंगे?









निखिल आनंद ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए कहा कि, “सिर्फ आप ही क्यों, मैं भी बतौर भाजपा प्रवक्ता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पीड़ित को अविलंब न्याय दिलाने की माँग करता हूँ लेकिन आपकी राजनीति का दुखद पक्ष यह है कि आप सरकार एवं व्यवस्था के साथ मुकाबला करते हुए दिखना और छवि गढ़ना चाहते हैं। मुद्दों को उलझाकर, जनता को भड़काकर राजनीति करने की कोशिश से नेता विपक्ष के तौर पर आप अपनी नकारात्मक छवि गढ़ रहे हैं। अब तो यह भी लगता है कि वैचारिक मुद्दों के अभाव में जनभावनाएँ भड़काकर आप अपनी राजनीति की गाड़ी आगे बढ़ाना चाहते हैं।“



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आए दिन समाज में प्यार, प्रेम-मोहब्बत के नए-नए कहानी और किस्से सुनने को तो मिलते ही हैं, लेकिन आज एक उसका उदाहरण भी देखने को भी मिला है। कहावत है कि " प्यार में लोग अंधा हो जाता है और इस अंधेपन में रिश्ते-नाते सब भूलकर प्यार के लय में रम जाते हैं "। ऐसा ही वाक्या आज देखने को मिला है, जहां बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले अपने ही चचेरे भाई-बहन ने सारे रिश्ते-नाते व मर्यादा की लक्ष्मण रेखा पार कर एक-दूसरे को प्यार किया और भाग कर शादी भी रचा ली। वही संपूर्ण भारत में लागू देशव्यापी लॉक डाउन के बीच सभी कामगारों और मजदूरों की कमर टूट चुकी थी तो ऐसे में इन प्रेमी जोड़े का भी यही हाल होना था और उन्हें घर वापस होने को मजबूर कर दिया।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




लॉक डाउन में फंसे प्रवासियों के साथ-साथ भागे प्रेमी युगल ने भी विभिन्न साधनों से राजधानी पटना के अगमकुआं स्थित जीरो माइल के पास पहुंचे तो स्थानीय पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने लगे। तब जाकर प्रेमी युगल ने अपनी प्रेम कहानी पुलिस वालों को विस्तार से बताते हुए कहा कि हम दोनों एक-दूसरे के चचेरे भाई-बहन हैं और एक दूसरे को काफी चाहते है और प्यार करते हैं।









साथ ही प्रेमी युगल ने बताया कि परिवार वालों के डर से हम लोग भागकर गाजियाबाद चले गए थे और वही शादी रचा लिए थे। लेकिन लॉक डाउन के मजबूरियों के कारण हम दोनों को पटना घर वापस लौटना पड़ा है। हालांकि मामले में पुलिस प्रेमी युगल के परिजनों को बुलाकर गहन पूछताछ करने में जुटी है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के आदिवासी कॉलोनी से बड़ी ख़बर आ रही हैं, जहां एक महिला ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन की इहलीला खत्म कर ली हैं। वही घटना की जानकारी महिला की पति ने आलमगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज को भेजा हैं। मृतिका की पहचान झारखंड के धनबाद जिला निवासी रोहित कुमार की पत्नी अर्चना कुमारी के रूप में हुई हैं।









बताया जाता है कि रोहित कुमार की शादी लगभग 08 वर्ष पूर्व नालंदा जिला के पावापुरी निवासी अर्चना कुमारी के साथ हुई थी। रोहित कुमार एक निजी अस्पताल में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं और वो अपनी पत्नी संग आदिवासी कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार अर्चना बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन की शिकार थी और वो इसी कारण से बीते रात आत्महत्या कर ली हैं।





वही मामले में अर्चना के परिजनों ने भी उसके डिप्रेशन में होने की बात कहा है। जिस वजह से उसने आत्महत्या की है। इसलिए परिजनों ने ससुराल पक्ष या उनके पति को भी बेटी द्वारा की गई आत्महत्या में दोषी नही ठहराया हैं। वही पुलिस ने मृतिका के पति रोहित को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि अर्चना के मौत का रहस्य पर से पर्दा हट सके।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में एक और कोरोना पॉजिटिव 62 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गयी गई। वही मृतक की पहचान सिवान जिले के रहने वाले नंद जी पांडे के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि नंद जी पांडेय बीते 27 मई की रात में गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर होकर एनएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनकी मौत हो गयी है।









एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने 62 वर्षीय नंदजी पांडे की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और लकवा जैसे बीमारी से ग्रसित थे। इनका ट्रैवल हिस्ट्री भी रहा है, वे बीते कुछ वक्त पहले मुंबई से बिहार लौटे थे और कोरोनावायरस की जांच में उनका रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बीते 27 मई की रात में पीएमसीएच रेफर होकर एनएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। साथ ही अधीक्षक ने कहा कि उपरोक्त बीमारी के कारण बुजुर्ग मरीज की इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर थी, जिस कारण से बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण हावी हो गया और उनकी मौत हो गई।





बता दें कि सिवान के रहने वाले इस बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में में कोरोना संक्रमण से मौत होने वाली मरीजों की संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात पर जायजा लेने और रोकथाम लगाने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा में एक अणे मार्ग स्थित संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी जिलों के जिलाधिकारी सहित सभी पुलिस अधीक्षक जुड़े है। बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस म‌‌हानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी उपस्थित है। बैठक में लॉकडाउन 4.0 के बाद की रणनीति पर तमाम कवायद जारी है।









बता दें कि लॉक डाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होने वाला हैं। साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में बिहार सरकार लॉक डाउन चौथा चरण की सीमा खत्म हो जाती है और आम जनजीवन सामान्य करने के आदेश सरकार की ओर मिल जाती है तो ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्या में और ज्यादा इज़ाफ़ा होगा। इसी को लेकर आज नीतीश सरकार लॉक डाउन 4.0 के बाद क्या रणनीति होंगी, इस पर विशेष चर्चा की जा रही है। समीक्षा बैठक में प्रत्येक जिले के हालात पर सीएम नीतीश कुमार फीडबैक लेने में लगे हैं। हालांकि पिछली कई बैठकों के मुकाबले आज की समीक्षा बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल समीक्षा बैठक के खत्म होने के बाद ही पता चल सकेगा कि बिहार में लॉक डाउन 4.0 के खत्म होते ही फिर से लॉक डाउन की अवधि बढ़ेगी की नहीं?



पटना (न्यूज सिटी)। युवा जदयू बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल एवं पटना महानगर युवा जदयू के अध्यक्ष राहुल खंडेलवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पटना में तेजस्वी यादव एवं राजद के विधायक लॉकडाउन नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिस प्रकार से राजद के सभी विधायक एवं हजारों समर्थक एक जगह इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है इससे यह दर्शाता है कि अगर कोरोना महामारी फैलती है तो इसके जिम्मेदार तेजस्वी यादव होंगे।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




जिस प्रकार से वीआईपी एरिया को अतिक्रमण कर अराजकता फैला रहे हैं, यह कहीं से कानून सम्मत नहीं है। जहां तक गोपालगंज मर्डर केस की बात है तो कानून अपना काम निष्पक्ष तरीके से कर रही है और उसमें जिनकी भी संलिप्ता पाई जाएगी उसकी गिरफ्तारी अवश्य होगी। नीतीश कुमार किसी भी अपराधी को बचाने एवं फंसाने का काम नहीं करते हैं, चाहे दोषी कोई भी हो उसकी गिरफ्तारी अवश्य होगी। प्रशासन अपना काम कर रही है दोषी पकड़ा जाएगा और निर्दोष को किसी भी हाल में फसाया नहीं जाएगा। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार है, यहाँ कानून का राज है।       









राजद के द्वारा राजनीति के स्तर को गिराना बिहार की जनता देख रही जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कानून की धज्जियां उड़ाई गई बिहार की जनता कभी सपने में भी इनपर भरोसा नही करेगी।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गोपालगंज कूच करने की तैयारी में लगे थे तो वही उससे पहले राबड़ी आवास पर हलचल बढ़ गयी है। वही तेजस्वी यादव को रोक लगाने के लिए बिहार सरकार ने भारी संख्या में उनके आवास के बाहर भारी संख्या पुलिस बल की तैनाती कर दी है। इस बीच आरजेडी के कई नेताओं का राबड़ी आवास पर आने का सिलसिला भी जारी है। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, आरजेडी विधायक विजय यादव, सुरेंद्र राय, हरीशंकर यादव, प्रहलाद यादव आदि राबड़ी आवास पहुंचकर तेजस्वी से वार्ता की। वहीं RJD विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि अनुमति मिले या ना मिले। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम सभी विधायक गोपालगंज जाएंगे।





वही मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार हमे रोकने की जितनी कोशिश करनी है कर ले, फिर भी हम गोपालगंज जाएंगे। इसी बीच खबरे आ रही है कि जिला प्रशासन, पटना ने भी तेजस्वी यादव को गोपालगंज जाने पर प्रतिबंध लगा दी है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटा व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज देर शाम पटना सिटी पहुंच मूर्चा रोड में गरीबों के लिए चलाए जा रहे लालू रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि गरीबों के निःस्वार्थ सेवा करे और हर गरीब व्यक्ति तक हर हाल में भोजन पहुंचाए।









वही मौके पर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना बंदी को लेकर गरीबों में त्राहिमाम मचा है। राज्य सरकार गरीबों तक राशन उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है। प्रवासी मजदूरों और उनके परिजनों की हो रही मौत के संबंध में पूछे जाने पर तेज प्रताप यादव ने इसे लेकर राज्य सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। तेज प्रताप यादव ने राज्य सरकार को घोटालों की सरकार करार देते हुए कहा कि सरकार को गरीबों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। सूबे में बढ़ते अपराध पर भी तेज प्रताप यादव ने सरकार को जमकर कोसा।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बीते बुधवार की देर शाम नौबतपुर में नगर पंचायत का घायल दैनिक कर्मचारी भोला पासवान की मौत हो गयी। जिसके बाद पोस्टमार्टम हुए शव को आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह एनएच 139 पर रखकर सड़क जाम कर दिया।









एनएच जाम की सूचना मिलने पर मौके पर नौबतपुर थाना की पुलिस पहुंची और उनके द्वारा आक्रोशितों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। वही शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जब परिजन शव को लेकर अपने घर पहुँचे तो एक बार पुनः शव को सड़क पर रख कर लगभग दो घंटे तक अपराधियो की गिरफ्तारी उचित मुआवजा एवं मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग को लेकर सड़क को जाम किया।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




जिसके बाद थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि कानूनी प्रकिया के तहत जल्द करवाई कर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा व अन्य मांग नियमानुसार पूरा की जाएगी। आश्वाशन मिलने के बाद
लोगो ने शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। संपूर्ण भारत वैश्विक महामारी कोरोना के चपेट में हैं। जिसको लगाम लगाने के लिए सरकार द्वारा देशव्यापी लॉक डाउन लागू हैं। वही लागू लॉक डाउन के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में फँसे प्रवासी बिहारी मजदूर अपने काम-धंधे को छोड़ कर अपने-अपने घर को जैसे-तैसे लौट रहे है। वही लागू लॉक डाउन में कुछ लोग बेरोजगारी के कगार पर आ गए है, उनका काम धंधा छूट चुका है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश पर आज पटना सिटी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने धरना दिया और केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बिना ब्याज के 5 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद दें। साथ ही गरीब व असहायों को ₹7500 छः महीने तक खाता में पैसा भेजकर आर्थिक मदद देंकर हिंदुस्तान को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशायें में बढ़ाए।









धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष राजकुमार राज, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, बिहार प्रदेश सचिव डॉ विनोद कुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश त्रिवेदी, सरदार जगजीत सिंह, अभय जायसवाल, सतीश सोनी, अमरनाथ, सुजीत यादव एवं तुषार आर्य उपस्थित थे।



पटना (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी के बीच आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिस दौरान कई बड़े फैसले ली गयी हैं। वही कैबिनेट के बैठक में पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के बाद पर 397 लोगों की बहाली करने की स्वीकृति दी गई है।









साथ ही परिवहन विभाग में क्लर्क के 353 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गई है। कोरोना महामारी से निपटने को लेकर बैठक मे बिहार आकस्मिक निधि से 809 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी हैं। होम क्वारनटाईन में रह रहे प्रवासी मजदूरों को प्रवासी मजदूर निष्क्रमण सहायता की राशि को पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में भुगतान करने की भी स्वीकृति दी गई है। शिक्षा विभाग में शोध एवं प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत विवेकानंद झा का संविदा पर नियोजन अगले 2 साल के लिए बढ़ाने की भी स्वीकृति दी है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




वहीं बैठक के दौरान एक खास बात पर नीतीश कैबिनेट ने निर्णय लेते हुए कहा है कि समाजवादी नेता और भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती प्रत्येक साल 30 जून को मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा।







पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूर्व सांसद व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कामेश्वर पासवान की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आवास पटना सिटी जाकर बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक गुप्ता ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही वैश्विक महामारी की मार झेल रहे गरीब व असहाय लोगों के बीच सामाजिक दूरियों का पालन करते हुए कामेश्वर पासवान बिहार मंच के द्वारा पटना साहिब स्टेशन के पास और जल्ला महावीर मंदिर के नजदीक खाना का पैकेट और राहत सामग्री वितरण किया।









मौके पर पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय पासवान हमेशा गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ते रहे हैं। वे एक ईमानदार एवं उच्च राजनीतिक सोच एवं सादगी से जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। वही मंच के अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजीव पासवान ने कहा कि गरीब तथा असहाय लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि कामेश्वर पासवान विचार मंच हमेशा गरीब की सहायता के लिए तैयार रहता है तथा उनकी सहायता करता रहेगा।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश बल्लभ उर्फ डब्बू यादव, भाजपा युवा नेता कमलजीत सिंह, धर्मवीर यादव, रंजीत पासवान, सोनू कुशवाहा, आलोक सिंह, राम बालक पासवान, शिक्षाविद संतोष शर्मा, डॉ रवि शंकर, आकाश, सुदामा यादव, मनीष, आलोक, राज कुमार सिंह, हरजीत सिंह, संजीव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। शहर-गांव से लॉक डाउन का साया धीरे-धीरे छट रहा है। लेकिन अभी दिहाड़ी मजदूरों, किसानी-खेती करने वाले काम के इंतजार में है। ऐसे में गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव आगे आए हैं और लगातार सेवा-परोपकार कर रहे है। गुरुवार को मरची पंचायत के अलीचक, देवाराम, मरची-मर्चा गाँव में रहने वाले गरीब-असहाय के बीच जाकर 100 से ज्यादा परिवारों के बीच सूखा राशन का उन्होंने वितरण किया।









यह राशन कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सह सांसद पटना साहिब रवि शंकर प्रसाद द्वारा उपलब्ध कराया गया, जिसमें मास्क, चावल-दाल, आटा-मसाला, नमक-तेल औऱ साबुन समेत कई सामानों का वितरण किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष श्री यादव ने केंद्र सरकार की योजनाओं एवं वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस तथा सफाई सुथरा से अवगत कराया। कार्यक्रम में जल्ला मंडल महामंत्री संतोष कुमार यादव, मनीष सिंह, अजीत यादव, सीताराम मेहता, शंकर मेहता, रविनिष पासवान, रौशन रविदास, सुनील कुमार, अमरकांत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। भारत डिजिटल इंडिया में रुख कर चुका हैं। अब लोगों के हाईटेक बनाने के लिए सरकार के साथ साथ अब कंपनियां भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बैंकिंग सेवायें, ट्रैवल पोर्टल और होम अप्लायंस कंपनियों सहित अन्य कंपनियां अब लोगो को जाने माने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर सेवाएं उपलब्ध कराना शुरू कर दी हैं। यहां तक कि अब आपके अपने रसोई में बनने वाले खाना में प्रयोग की जाने वाली गैस सिलिंडर की बुकिंग व्हाट्सएप से करा सकेंगे। हालांकि ये विश्वास न हो कि गैस बुकिंग व्हाट्सएप पर करा सकते हैं, लेकिन ये हकीकत हैं। व्हाट्सएप पर गैस सिलेंडर बुकिंग की सुविधा पूरे देश में शुरू की गई है। भारत पेट्रोलियम के देशभर में 71 मिलियन से अधिक गैस उपभोक्ता हैं। गैस वितरण के मामले में भारत पेट्रोलियम इंडियन ऑयल के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।









जानकारी के अनुसार, रसोई गैस उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर 1800224344 पर अपना गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। लेकिन उपभोक्ता को एक बात जरूर ध्यान रखना होगा कि वे जिस मोबाइल नंबर को गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड करा रखा हैं, वे उसी रजिस्टर्ड नंबर वाले व्हाट्सएप से गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। व्हाट्सएप से गैस सिलिंडर बुकिंग करने के बाद आपको बुकिंग का एक मैसेज मिलेगा, जिसमें बुकिंग संख्या दर्ज होगी। मिले मैसेज में गैस सिलेंडर का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कंपनी की ओर से एक लिंक भी होगा। दिए गए लिंक पर ग्राहक डेबिट, क्रेडिट, यूपीआई या फिर अन्य ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म से सिलेंडर की कीमत अदा कर सकते हैं।4







पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही हैं, जहाँ पटना से राघोपुर को जोड़ने वाली पीपा पुल पर बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हुई है। जिस दौरान बाइक सवार युवक और ट्रैक्टर चालक दोनों ही गंगा नदी में गिर गए और उसकी मौत मौके पर ही हो गयी।









बताया जाता हैं कि बालू से लोड तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर हाजीपुर जा रहा था। जिस क्रम में विपरीत दिशा में आ रही बाइक अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकराया गई और बाइक सवार युवक और ट्रैक्टर चालक जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गया। जिससे दोनों की मौत हो गयी। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गए। साथ ही गंगा नदी में गिरे ट्रैक्टर और बाइक को निकालने की कोशिश की जा रही हैं।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने कहा है कि गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर की घटना बहुत ही दुखद एवं नींदनीय है। हमें पीड़ित परिवार से पूरी सहानुभूति एवं संवेदना है। इस घटना पर कोई राजनीतिक दल रोटी सेंकने का प्रयास न करे। कहीं भी हत्या अथवा बलात्कार की घटना होती है उसकी पूरजोर भर्त्सना की जानी चाहिए लेकिन इन घटनाओं को समाज एवं मानवता के हित में जाति- पार्टी- राजनीति के चश्में से नहीं देखना चाहिए।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




निखिल आनंद ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है और हर अपराधी के खिलाफ खड़ी है। कोई भी अपराधी कितना भी बड़ा और खास हो, किसी भी जाति- धर्म का हो लेकिन हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं है बल्कि सलाखों तक पहुँचाया है।









निखिल आनंद ने दावे के साथ कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से गोपालगंज की घटना के पीड़ित पक्ष को त्वरित, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र न्याय मिलेगा इस बात का पूरा भरोसा है और साथ ही इस घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी इसकी भी पूरी उम्मीद है। पुलिस- प्रशासन इस मामले में प्राप्त जानकारी एवं सबूतों के आधार पर अपना काम कर रही है और आगे की कार्रवाई करने में लगी है। जल्द ही दूध का दूध एवं पानी का पानी हो जाएगा।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार के दसवीं बोर्ड परीक्षा में पटना जिला से टॉप करने वाली समीक्षा कुमारी को आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने उसके घर पहुंचकर पुरस्कृत किया तथा मिठाईयां खिलाकर आशीर्वाद दिया। मौके पर समीक्षा कुमारी के मजदूर पिता दिलीप प्रसाद और उनके परिजन भी मौजूद थे। समीक्षा कुशवाहा गर्ल्स स्कूल,गुलजार बाग की छात्रा है। मौके पर आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मेरी अनंत शुभकामनाए समीक्षा के साथ है। भविष्य में समीक्षा उच्चतर शिक्षा के लिए दिल्ली सरकार से जिस प्रकार की भी मदद चाहेगी, हमलोग उसे वह मदद पहुंचाने का काम करेंगे। समीक्षा ने पटना जिला में टॉप स्थान कर अपने माता के साथ साथ गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के इस पवित्र पावन धरती पटना साहिब का सर गर्व से ऊंचा किया है। इनके माता-पिता को अच्छे पालन पोषण और उच्च संस्कार देने के लिए आम आदमी पार्टी साधुवाद देती है।









आज प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ समीक्षा के घर पहुंचने वाले अन्य पार्टी नेताओं में बिहार के वरिष्ठ दलित नेता साधुशरण चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह, नेता पटना महानगर अवध किशोर मौर्य प्रमुख थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन से उत्पन्न संकट को उबरने के लिए केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ की पैकेज मे से डेढ़ लाख करोड़ की राशि किसानों की विभिन्न योजनाओं के लिए प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं को खेत-खलिहान, गरीब-मजदूर किसानों तक पहुंचाने एवं किसान मोर्चा के संगठन को मजबूत प्रदान करने की दृष्टि से किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव को वैशाली एवं समस्तीपुर जिला का प्रभारी का दायित्व दिया गया।









संजीव यादव ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह संसद डॉ संजय कुमार जयसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, संगठन मंत्री नागेंद्र जी, किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बिरेन्द्र सिंह मस्त एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रंजन पटेल के प्रति आभार प्रकट किया।



पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार का नल जल योजना लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने का अच्छा प्रयास, परंतु काम की जांच होनी चाहिए। बिहार सरकार का अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम नल जल योजना के तहत बिहारवासियों के कितने घरों तक पानी पहुंचा है, इसकी स्वयं मॉनिटरिंग एवं जांच बिहार सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नल जल योजना के तहत संपूर्ण बिहार वासियों को राज्य सरकार द्वारा उनके घरों तक पानी पहुंचाने की योजना थी। लेकिन मिल रहे जानकारियों के अनुसार बिहार सरकार की इस शानदार योजना का हवा बिहार के सरकारी अधिकारियों, ठेकेदारों, वार्ड एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बड़े पैमाने पर निकाला गया व इन लोगों द्वारा इस योजना में लापरवाही बरतने का मामला भी देखने को मिल रहा है। इस योजना में बिहार सरकार ने एक बड़ी बजट का प्रावधान रखा था इस योजना में ग्रामीण स्तर व शहरों में वार्ड स्तर पर पाइप लाइन बिछाकर लोगों को घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाना था। लेकिन इस योजना में बड़े पैमाने पर धांधली व भ्रष्टाचार का मामला सामने आ रहा है।









साथ ही श्री वर्मा ने कहा कि नल-जल योजना के तहत कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाया गया। परंतु पानी अभी तक उनके घरों तक नहीं पहुंचा है। उसी प्रकार शहरों में भी वार्ड स्तर पर कुछ स्थानों पर पाइपलाइन बिछाया गया, लेकिन मामला ज्यों का त्यों बना हुआ। आखिर बिहार सरकार द्वारा बिहार वासियों के लिए किए जा रहे हैं। अच्छे प्रयासों में रोड़ा कौन बन रहा है इसके पीछे कौन अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का साजिश है। इसका पता बिहार सरकार को करना चाहिए एवं बिहार के विकास में लापरवाही बरतने व इस योजना के घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई सरकार को तुरंत करना चाहिए।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




श्री वर्मा ने कहा कि बिहार एक गरीब प्रांत है बिहार में आय का स्रोत बंद है बहुत ही मुश्किल से बिहार सरकार ने इन सभी योजनाओं पर बजट का प्रावधान रखा था। लेकिन बड़े पैमाने पर सरकारी अधिकारियों, ठेकेदारों व जनप्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार में लिप्त होकर बिहार के लोगों के साथ भद्दा मजाक किया है। बिहार सरकार सिर्फ कान में तेल डालकर सभी प्रकार के योजनाओं का अपना चेहरा चमकाने के लिए एलान तो कर देती है परंतु इन सभी कामों पर निगरानी के लिए कोई प्रावधान ब योजना नहीं बनाती है। जिसका खामियाजा संपूर्ण बिहार वासियों को भुगतना पड़ता है। अविलंब बिहार सरकार को समय-समय पर निगरानी विभाग से जांच करवा कर इस महत्वाकांक्षी योजना के लीपापोती में शामिल सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि बिहार बिहार-वासियों के पैसों का बंदरबांट करने वालो का चेहरा बेनकाब हो सके।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। एसएच-78 पर लग रहे सब्जी मंडी की नगर पंचायत द्वारा अधिकृत बाजार तहसीलदार भोला पासवान (25 वर्षीय) पिता लालदेव पासवान को बाजार तसीली के दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो अपराध कर्मियों ने गोली मार घायल कर दिया। वही घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी एसएच 78 से चकियापर गांव की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते नौबतपुर पुलिस की क्विक मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल भेजा। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के तुरंत उसे चिंताजनक हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया।









मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक में बताया कि अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए वाहन जांच करना शुरु कर दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक युवक हालत चिंताजनक हालात बनी हुई थी।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना साहिब स्टेशन के नजदीक रानीपुर रेलवे गुमटी के पास एक बाइक सवार युवक ने रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश करने लगा। जिससे वहां पर युवक समेत बाइक ट्रेन की चपेट में आ गया और दुर्घटना घट गयी।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




घटना के संबंध में मौके पर मौजूद रेल कर्मी ने बताया कि पश्चिम की ओर से एक ट्रेन आ रही थी, जिस कारण से रानीपुर रेलवे गुमटी पर रेलवे फाटक को गिरा रखा था। जिसके बावजूद भी युवक रेल फाटक में जबरन घुसकर पल्सर बाइक को रेलवे क्रॉसिंग को पार करना चाह रहा था। इसी बीच रेल कर्मी द्वारा युवक को रोकने की कोशिश की तो युवक आग बबूला हो गया और रेलकर्मी से उलझ कर अभद्र व्यवहार करने लगा। वही इस दरम्यान पश्चिम से पूर्व की ओर आ रही ट्रेन पल्सर बाइक में टकरा गयी और उसका बाइक रेलवे गुमटी से लगभग 200 मीटर दूर फेका गया। जिससे पल्सर बाइक का परखच्चा उड़ गया।









सूत्रों के अनुसार युवक की मौत मौके पर ही हो गई। वही घटना की सूचना पटना साहिब जीआरपी को मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी जांच में जुटी है। फिलहाल युवक की मौत की पुष्टि अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच होने की बात कहा है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के बड़ी नगला मोहल्ले में दहेज प्रताड़ना से उबकर एक महिला ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वही घटना की जानकारी परिजनों ने स्थानीय थाना के पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।









मृतिका के पिता जितेंद्र प्रसाद महतो ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही मामले में मालसलामी थाना के पुलिस कर्मी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतिका के पिता के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही मौके पर से पुलिस ने मृतिका के पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मालसलामी के बड़ी नगला निवासी कृष्णा कुमार की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




दीदारगंज के संबलपुर गुलमहिया चक निवासी जितेंद्र कुमार महतो ने बताया कि बेटी रीना की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व मालसलामी थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा कुमार के साथ धूमधाम से संपन्न की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने मेरी बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिससे हताश होकर बेटी रीना ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद मृतिका के परिजनों ने मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।