पटना (न्यूज सिटी)। युवा जदयू बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल एवं पटना महानगर युवा जदयू के अध्यक्ष राहुल खंडेलवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पटना में तेजस्वी यादव एवं राजद के विधायक लॉकडाउन नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिस प्रकार से राजद के सभी विधायक एवं हजारों समर्थक एक जगह इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है इससे यह दर्शाता है कि अगर कोरोना महामारी फैलती है तो इसके जिम्मेदार तेजस्वी यादव होंगे।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




जिस प्रकार से वीआईपी एरिया को अतिक्रमण कर अराजकता फैला रहे हैं, यह कहीं से कानून सम्मत नहीं है। जहां तक गोपालगंज मर्डर केस की बात है तो कानून अपना काम निष्पक्ष तरीके से कर रही है और उसमें जिनकी भी संलिप्ता पाई जाएगी उसकी गिरफ्तारी अवश्य होगी। नीतीश कुमार किसी भी अपराधी को बचाने एवं फंसाने का काम नहीं करते हैं, चाहे दोषी कोई भी हो उसकी गिरफ्तारी अवश्य होगी। प्रशासन अपना काम कर रही है दोषी पकड़ा जाएगा और निर्दोष को किसी भी हाल में फसाया नहीं जाएगा। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार है, यहाँ कानून का राज है।       









राजद के द्वारा राजनीति के स्तर को गिराना बिहार की जनता देख रही जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कानून की धज्जियां उड़ाई गई बिहार की जनता कभी सपने में भी इनपर भरोसा नही करेगी।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours