पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूर्व सांसद व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कामेश्वर पासवान की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आवास पटना सिटी जाकर बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक गुप्ता ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही वैश्विक महामारी की मार झेल रहे गरीब व असहाय लोगों के बीच सामाजिक दूरियों का पालन करते हुए कामेश्वर पासवान बिहार मंच के द्वारा पटना साहिब स्टेशन के पास और जल्ला महावीर मंदिर के नजदीक खाना का पैकेट और राहत सामग्री वितरण किया।









मौके पर पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय पासवान हमेशा गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ते रहे हैं। वे एक ईमानदार एवं उच्च राजनीतिक सोच एवं सादगी से जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। वही मंच के अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजीव पासवान ने कहा कि गरीब तथा असहाय लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि कामेश्वर पासवान विचार मंच हमेशा गरीब की सहायता के लिए तैयार रहता है तथा उनकी सहायता करता रहेगा।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश बल्लभ उर्फ डब्बू यादव, भाजपा युवा नेता कमलजीत सिंह, धर्मवीर यादव, रंजीत पासवान, सोनू कुशवाहा, आलोक सिंह, राम बालक पासवान, शिक्षाविद संतोष शर्मा, डॉ रवि शंकर, आकाश, सुदामा यादव, मनीष, आलोक, राज कुमार सिंह, हरजीत सिंह, संजीव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours