नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बुधवार को नौबतपुर के मोतेपुर में बिहार सरकार के सूचना प्रसारण मंत्री सह पटना स्नातक के विधान पार्षद नीरज कुमार ने स्नातक मतदाताओं के साथ बैठक कर अपने आगे की रणनीति के बारे में चर्चा किया ।साथ ही अपने कार्यकाल में किये गए कार्य के बारे में लोगो को जानकारी दिया।वही आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य सरकार की तमाम योजनाओं एवं कार्यों को जनता के बीच बताने का काम किया।






https://youtu.be/s_-xSz0MyDY




वही मंत्री नीरज कुमार ने बताया की इस बार भी हमारी सरकार बननी तय है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ही बनेंगे पिछले 15 सालों में हमारी पार्टी की सरकार बिहार के हर क्षेत्र में विकास किया है और जनता भी ये हो चाहती है कि फिर से नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार बने। वही उन्होंने ने विपक्ष की पार्टी राजद पर हमला करते हुए कहा कि आज ये लोग विकास की बाते कर रहे लेकिन जब इनकी सरकार थी। तब बिहार में विकास नही किये बस हत्या, लूट ,बलात्कार की घटना को अंजाम देने का काम ये लोग करते आये है और आज इनको हमारी ही सरकार पर जंगलराज्य नाम दे रही है। लेकिन इनके सरकार में कितना जंगलराज्य था वो बिहार की जनता सबकुछ जानती इसलिए बिहार की जनता भी इनको नकार दी है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours