नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। सोमवार को नौबपुर में पटना रिंग प्रोजेक्ट के तहत बन रहे कन्हौली से रामनगर वाया नौबतपुर रिंग रोड के लगभग 40 किलोमीटर सड़क का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम मोदी ने शिलान्यास किया। यह रिंग रोड 913.15 करोड़ की लागत से बनने वाला है, जो लगभग ढाई साल में बन कर तैयार हो जाएगा।






https://youtu.be/uTnykurIRGc




इस मौके पर स्थानीय भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज बिहार में कई परियोजना का शिलान्यास एवं उद्धघाटन किया है। मोदी जिस परियोजना का शिलान्यास करते है और उसका उदघाट्न भी तय समय सीमा के अंदर करते है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा, अनिल कुमार, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनीष कुमार, पप्पू देव, किरण कुमारी, अरविंद कुमार, राजा, शिवम कुमार समेत स्थानीय पदाधिकारी के साथ-साथ रिंग रोड प्रोजेक्ट के भी अधिकारी मौजूद थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours