नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिसखोरा गाँव में एक झोला छाप डॉक्टर द्वारा बुखार से पीड़ित एक बारह वर्षीय बच्चे को इंजेक्शन देने के बाद उसकी मौत हो गयी। जिस पर रविवार को उसके स्वजन नौबतपुर थाना पहुँचे व डॉक्टर पर कारवाई की माँग की। मृत बच्चे के पिता उमाशंकर ने बताया की उसके बारह साल के बच्चे नितिन कुमार को शनिवार को बुखार आ गया था। जिसके बाद वो उसे अपने गाँव के ही आयुष क्लिनिक के प्रोपराइटर मनीष कुमार के पास ले गया। जहाँ पर मनीष कुमार एवं बिक्कू कुमार उपस्थित थे, जहां पर दोनों व्यक्तियों द्वारा इलाज़ किया जाने लगा। इलाज़ के क्रम में दोनों व्यक्तियों द्वारा बच्चे को नस में इंजेक्शन लगाया गया। मेरे मना करने के बाद भी दोनों ने मेरे बच्चे को इंजेक्शन दे दिया। इसके बाद वह बच्चे को लेकर घर चला आया और रात्रि में ही उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह मृत बच्चे के पिता उमाशंकर शव को थाना लेकर आए।जहां आयुष क्लिनिक के डॉक्टर मनीष कुमार ग्राम तिसखोरा एवं बिक्कू कुमार के खिलाफ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया।
Home
Crime
Featured
naubatpur
इंजेक्शन देने से बच्चे की मौत, पीड़ित परिजन ने डॉक्टर पर कराया मामला दर्ज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


Post A Comment:
0 comments so far,add yours