पटना (न्यूज़ सिटी)। कोरोना जैसी बीमारी से घबराने की कोई जरूरत नही है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार अपने स्तर से मुहिम छेड़ रखा है ताकी कोई भी लोग इस वायरस से संक्रमित ना हो। इसी के मद्देनजर देखते हुए शनिवार को केंद्र सरकार ने सिफारिश की है कि कोरोना जांच अब लोग निजी लैबो में भी करवा सकते है। इसके लिए सरकार ने अधिकतम मूल्य भी तय कर दिया है। निजी लैबों में प्रत्येक COVID-19 परीक्षण के लिए अधिकतम शुल्क ₹4500 से अधिक नही ले सकते है।






https://youtu.be/e6JHgzOg-nM
जनता कर्फ्यू में बिहार वासियों ने बढ़चढ़कर किया सहयोग




हालांकि निजी लैबों को COVID-19 परीक्षण के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, NABL मान्यता प्राप्त सभी निजी लैब ओ को कोरोना परीक्षण करने की अनुमति होगी। जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार की रात ही अधिसूचित किया है। वही जांच मूल्यों पर नेशनल टास्क फोर्स निगरानी बनाये रखेगी। मामले में ICMR ने कहा कि मरीजों के सैंपल लेते वक्त कलेक्शन सेन्टर द्वारा बायो सेफ्टी और बायो सिक्योरिटी का भी पूरा ख्याल रखेंगे। साथ ही कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से सैंपल कलेक्शन भी बनाने की बात कहा है। इतना ही निजी लैबों द्वारा घरों पर भी जाके सैंपल कलेक्ट कर सकेंगे ताकि कोरोना का असर अन्य लोगो के संपर्क में न आ सके।






https://youtu.be/pWVoKNCThfg

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours