पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के त्रिपोलिया स्थित एक सामुदायिक भवन में शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। जिस दौरान वहां पर इकट्ठा हुए लोगो को पुलिस ने हटा दिया। इसके उपरांत समाज के पांच छह लोगों की देखरेख व उपस्थिति में निकाह की रस्म पूरी हुई।
मामले में बताया जाता है कि किसी खबरी ने पुलिस को गुप्त सूचना दी थी त्रिपोलिया स्थित शीला मैरिज हॉल में निकाह समारोह का आयोजन किया गया हैं। जिसमें शरीक होने के लिए लगभग 35 से 40 की संख्या में लोग मैरिज हॉल जुटे हैं। वही कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार द्वारा अलर्ट करने के बाबजूद भी इस तरह का आयोजन किया। जिस पर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आयोजनों पर रोक लगाया और उपस्थित भीड़ को हटा दिया। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई पर किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं देखा गया। वही पुलिस के पहुंचते ही बिना शादी किए ही बाराती सराती पार्टी को भेंट लेकर वापस जाना पड़ा। हालांकि मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने शीला मैरिज हॉल के संचालक पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours