नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर बिहटा सरमेरा मुख्य मार्ग पर रौनिया मोड़ के पास शुक्रवार को सुबह के वक्त बाइक सवार हथियारबंद तीन अपराधियो ने करणपुरा गांव निवासी शम्भू प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार से पल्सर बाइक बी आर 01सी एम 7141 को लूट कर फरार हो गया।





घायल युवक




इस संबंध में अभिषेक ने बताया कि वह आज सुबह अपने घर से पटना काम करने के लिए जा रहा थे। जैसे ही वह रौनिया मोड़ के पास पहुँचा पहले से बाइक लगा कर तीन लोगों ने उसे रुकने को कहा। वह जैसे ही वहाँ रुका तो अपराधियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए गाड़ी छीनने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने हमारे ऊपर फायरिंग कर दिया और गोली उंगली में लगी, जिससे घायल हो गए। साथ ही पीड़ित ने बताया कि हमें जख्मी कर अपराधियो ने मेरा बाइक लेकर नौबतपुर की फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सम्राट दीपक घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की जांच करने में जुट गए है एवं इलाके को सील कर वाहनों की जांच की जा रही है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours