नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के परसा गांव से तीन शराब तस्कर को एक स्कार्पियो एवं 296 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।





जब्त किया गया शराब




पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार हुए तस्करों ने क्षेत्र के कई सफेदपोश तस्करों के नाम बताए है, जो शराब की तस्करी करते है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि परसा गांव में दो दिन पूर्व 50 हज़ार का अंग्रेजी शराब तस्करी के लिये लाया गया है। जिसे कुछ लोग तस्करी के लिये एक स्कार्पियो पर लादकर ले जाने वाला है। पुलिस ने फौरन त्वरित करवाई करते हुए परसा गांव में विश्वजीत सिंह के घर की घेराबंदी किया। जहां विश्वजीत सिंह के घर और स्कार्पियो से 750 ml का 132 बोतल एवं 375 ml का 164 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया।साथ ही मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें परसा निवासी संजय कुमार, अदलीपुर निवासी भोला कुमार एवं मुलाहिमपुर बिहटा निवासी विष्णुकांत कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विश्वजीत पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। कहा कि कुछ और लोगों के नाम इस धंधा में आया है। जांचोपरांत उन पर पर भी करवाई की जाएगी।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours