पटना (न्यूज सिटी)। जहां पूरा भारत कोरोना जैसे वायरस से लड़ रहा है। वही समाजसेवी मोनिका सिन्हा कुम्हरार विधानसभा के महावीर कॉलोनी में गरीब और जरूरतमंदों के लिए थ्री लेयर वाला कॉटन मास्क बना रही है। साथ ही श्रीमती सिन्हा स्लम बस्ती और जरूरतमंदों के बीच जाकर हर दिन मास्क का वितरण कर रही है।
मोनिका सिन्हा भाजपा महिला मोर्चा में सदस्य के रूप में कार्य कर रही है। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि समाजसेवी मोनिका सिन्हा द्वारा जो मास्क बनाये जा रहे, उस मास्क का रंग भाजपा के भगवा रंग और सफेद और हरे रंग का बना रही है।

मौके पर मोनिका सिन्हा का कहना है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां कोरोना से बचाव के लिए दिन रात लगे हुए हैं। वही हम लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर गरीब और असहाय के लिए अपने सहयोगी संतोषी कुमारी, सुनीता, प्रीति और ग्रेसी सिन्हा के मदद से सैकड़ों मास्क को हर दिन बनाकर लोगों के बीच जाकर वितरण करते हैं। कई दिनों से मास्क बना कर वितरण का कार्यक्रम करते आ रहे हैं और आगे भी वितरण करते रहेंगे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours