पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान करनालगंज गायघाट में प्रत्येक गुरुवार को भजन-कीर्तन महिला मंडली द्वारा होती आ रही है। इस गुरुवार भी राधे-कृष्ण प्रांगण के समक्ष भजन कीर्तन हुई। इस अवसर पर समाज सेविका मधु मंजरी द्वारा भजन कीर्तन मे शामिल पचास असहाए महिलाओं को राहत सामग्री के रुप में सेवा स्वरूप पाँच किलो आटा का पैकेट का वितरण की।









साथ ही मौके पर सभी लोगों के बीच कोरोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क और सेनिटाइज़र का प्रयोग करने का सुझाव दिया। यह कार्यक्रम मंदिर के महिला मंडली के अध्यक्षा राधिका देवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर परिवार के सदस्यगण भी शामिल हुए।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours