पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत दो थाना क्षेत्र में एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वही अगमकुआं स्थित आरएमआरआई में आज तीनो मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि पॉजिटिव मिले मरीजों में से दो मरीज आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर सराय और महराजगंज निवासी बताए जाते है, जबकि एक मरीज मालसलामी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता है।

वही तीनों मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पटना सिटी अनुमंडल प्रशासन की टीम ने आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर सराय और महाराजगंज और मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज इलाके में पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन ओर एएसपी मनीष कुमार स्वयं पहुंचकर इलाके को सील करने के अभियान में जुट गए है। एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि जिला प्रशासन की उपरोक्त तीनों जगहों को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए परिजनों की सूची बनाने में जुटी है। इस मौके पर सिटी एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours