पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार इलाके में 07 माह की गर्भवती महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली हैं। मामला प्रकाश में आते मृतिका के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के नालंदा मेडिकल कॉलेज में भेजा है।

वही घटना को लेकर छपरा निवासी व मृतिका के पिता राजदेव महतो बताया कि मेरी बेटी अंजू कुमारी की शादी 10 महीने पूर्व जयपुर धनुकी मोहल्ला निवासी गंगासागर महतो के साथ दहेज की मोटी रकम देख कर बड़ी धूमधाम से संपन्न की थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल पक्ष और उसके पति गंगा सागर महतो द्वारा मेरी बेटी को दहेज में बाइक नहीं मिलने को लेकर लगातार प्रताड़ित किया करते थे। जिसके बाद वही गंगा सागर महतो ने मेरी बेटी को गला दबा कर हत्या कर दी है। वहीं मृतिका के पिता राजदेव महतो के बयान पर पुलिस ने मृतिका के पति और अन्य लोगो पर मामला दर्ज किया हैं। वही मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी पति गंगासागर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य नामजद लोग मौके से फरार हैं। वही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मामले में अगमकुआं थाना के दरोगा के के सिंह ने बताया कि मृतिका के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपी पति गंगा सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नामजद फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours