पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज से अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज के नाम पर महाराजा श्री अग्रसेन की रसोई का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व वरीय आरक्षी उपाधीक्षक रामजीवन सिंह ने किया। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया।









उन्होंने बताया कि आज कि व्यवस्था वरिष्ठ समाज सेविका धर्म परायण की स्तंभ स्वर्गीय श्रीमती शशि सिंह के परिवार द्वारा व्यवस्था प्रदान की गई थी। अपने संबोधन में रामजीवन सिंह ने कहा आज मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और करुणा महामारी में अगर शनिवार को खिचड़ी का सेवन चना का सेवन होता हो, इससे बहुत बड़ा संकट कटता है, उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और समिति को जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हमेशा इस सेवा कार्य के लिए तैयार हूं।






https://www.youtube.com/watch?v=iYOOKGrGtGY




इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सचिव राज कुमार गोयनका, राजेश देवड़ा, राहुल अग्रवाल, सुभाष पोद्दार, संजय झुनझुनवाला, बंटी ड्रोलिया, मनोज अग्रवाल, राजेश ड्रोलिया, अमर शर्मा, अमित झुनझुनवाला, बिट्टू खेतान, अनूप पोद्दार, सोनू सिंह, सन्नी साह आदि सक्रिय थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours