पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी को कोरोना को देखते हुए आज 46 वे दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 800 पैकेट भोजन का वितरण किया गया।









समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था पटना सिटी के दानवीर वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्रीनिवास सुलतानियाँ के स्मृति में पुत्र प्रकाश सुलतानियाँ द्वारा व्यवस्था प्रदान की गई। आज का वितरण मुरारका कंपाउंड श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, कंगन घाट, अशोक राजपथ, कदम कुआं, गांधी मैदान जैसे अनेक इलाकों में किया गया।






https://www.youtube.com/watch?v=eJ1aK2WAiYw




कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, राजु सुलतानियाँ, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, प्रदीप केडिया, रमेश टेकडि़वाल, संजय झुनझुनवाला, आशीष जोनी, राज कुमार गोयनका, अनुप पोद्दार, अशोक कसेरा, अमर शर्मा सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours