पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में मौसम अचानक से करवट ले ली है, जिससे मौसम बहुत सुहावना हो गयी है। वही दूसरी ओर मौसम विभाग ने बिहार के 4 जिले के लिए अलर्ट जारी किया है।

जारी अलर्ट के अनुसार बिहार के सारण,सिवान,रोहतास और पटना जिला में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। जबकि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की तरफ से शाम 5 बजे तक के लिए अलर्ट किया गया है। शाम पांच बजे तक चार जिलों में वज्रपात,गरज के साथ बारिश,आंधी की चेतावनी दी गई है। साथ हीं ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours