पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में भारत की तैयारियों की प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) समेत दुनिया के कई देश कर चुके हैं।






https://youtu.be/L7ymGJgvvB4




इसी कड़ी में स्विट्जरलैंड ने अनोखे तरीके से भारत की सराहना की है। शुक्रवार को भारत के सम्मान में स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत (Matterhorn Mountain) को लेजर लाइट की मदद से तिरंगे से कवर कर दिया गया। कोरोना संकट की घड़ी में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मानवता की रक्षा हेतु भारत ने अमेरिका समेत हर देश की हर सम्भव मदद करते हुए अत्यंत प्रभावी तरीके से कोरोना महामारी से निपटने का प्रयास किया है, जिसकी सराहना आज सम्पूर्ण विश्व मे हो रही है। निश्चित ही यह क्षण हर भारतवासी के लिए अद्भुत एवं गौरवपूर्ण है।





पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा




श्री वर्मा ने कहा कि भारत ने दुनिया के कई देश जो वायरस से संक्रमित हैं। ऐसे समय में भारत दुनिया के सामने मसीहा के रूप में उभर कर आया है। अपने यहां निर्मित दवाइयों एवं अन्य सामग्रियों के माध्यम से मानवता की रक्षा हेतु भारत कृत संकल्पित होकर काम कर रहा है।






https://youtu.be/196fjG60tCE





Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours