पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस को लेकर इन दिनों पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति देशव्यापी लॉक डाउन में निर्धन और असहायों की मदद के लिये प्रयासरत है। वही आज राशन सामग्री का अभाव होने की सूचना मिलते ही समिति के सदस्य निर्धन के पास राशन सामग्री पहुंचाया।

समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि हम लोग सूचना के आधार पर जरूरतमंदों को एक सप्ताह का राशन सामग्री जैसे चावल, आटा, आलू, प्याज, नमक, तेल, मसाला और साबुन आदि उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा रामपुर में भोजन बनाने हेतु COVID-19 रिलीफ ग्रुप में सहयोग के लिए 50 किलो आटा भेजा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours