पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दृष्टि से भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गिलोय पौधा 2 सौ लोगो के बीच वितरण किया गया।
किसान मोर्चा प्रदेश पूर्व उपाअध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने पौधा तैयार कर घर घर जाकर वितरण करते हुए लोगों को गिलोय सेवन की विधि और लाभ के बारे में जानकारी दी।
इसके सेवन से कोरोना वायरस संक्रमण से बचा जा सकता है और शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है । गिलोय के काढ़ा सेवन से सर्दी ,जुकाम,बुखार आर्थराइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, अस्थमा, मधुमेह,गैस, पाचनतंत्र एवं अन्य रोगों में भी सहायक सिद्ध होता है।

पौधा वितरण के साथ सेवन की विधि और लाभ का विवरण पर्ची भी लोगो को दिया गया। उस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए सफेद घेरे बनाये गए थे।वितरण कार्यक्रम में श्याम सुंदर शर्मा,मनोज सोनवांन, मनोज कुमार यादव,राजेश शर्मा,संजय अग्रवाल रजनीश रंजन,लखन यादव,विजयवान एवं अन्य ने सहयोग किया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours