पटना (न्यूज सिटी)। भारत के दूसरे दूसरे राज्यों में फंसे लोग अपने गृह राज्य लौटने को तरह तरह के प्रयास में जुटे है, कोई हज़ारो किलोमीटर पैदल यात्रा कर के अपने घर पहुंच रहे है तो कोई अपने गृह राज्यों के मुख्यमंत्री से घर वापसी के लिए लगातार मांग कर रहे है। परंतु मुख्यमंत्रियों ने जनता से अपील करते हुए कह रहे है कि अभी जो लोग जहां है, वही सुरक्षित रहें, सयंम बरते।

बीजेपी विधायक निजी कार से गए कोटा
इसी बीच बिहार के नवादा सदर से बड़ी खबर आ रही हैं, जहां पर नवादा हिसुआ के बीजेपी विधायक अनिल सिंह अपनी बेटी और पत्नी को लाने निजी गाड़ी से कोटा गए थे। इसके लिए अनिल सिंह को नवादा के एसडीएम ने वाहन पास निर्गत किया है। उसके बाद वो कोटा के लिए निकले थे। हालांकि बीजेपी विधायक अनिल सिंह को वाहन पास निर्गत होने से राजनीतिक सियासत होना शुरू हो गया है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां नीतीश कुमार की आलोचना करना शुरू कर दिया है।
नितीश ने की थी योगी सरकार की आलोचना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्रों को लाने के लिए बसें भेजी थी तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी आलोचना की थी। तब नीतीश कुमार ने कहा था कि ऐसा करना लॉक डाउन की मर्यादा के खिलाफ होगा। ऐसे में अब बिहार के बीजेपी विधायक प्रशासन से अनुमति लेकर अपनी बेटी और पत्नी को लाने कोटा के लिए निकल गए तो प्रशांत किशोर ने भी इसको लेकर प्रश्न कर दिया हैं।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours