पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज 22 वे दिन भी संसार में आई महामारी को देखते हुए पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 540 पैकेट भोजन का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था समिति के सदस्य परवीन सराफ एवं रमेश टेकडि़वाल के सहयोग से किया गया था।

आज भोजन का वितरण पटना साहिब स्टेशन एनएच-30 महात्मा गांधी सेतु, राजेंद्र नगर, पीएमसीएच, सब्जीबाग, गांधी मैदान सहित अनेक इलाकों में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गणेश कुमार खेमका, संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, पप्पू कमलिया, प्रशांत झुनझुनवाला, पप्पू जालान, संजय झुनझुनवाला, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, अनूप पोदार, प्रदीप केडिया सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours