पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वार्ड 59 में आज आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में जनवितरण प्रणाली की राशन दुकानों पर पहुंचे। इस दौरान आप के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार और उनकी टीम ने वार्ड 59 के लाइसेंसधारी क्रमशः श्याम सदन और अशोक कुमार की पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
मौके पर श्री मनोज ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पीडीएस दुकानों की ओर से वितरण किये जा रहे राशन अत्यंत घटिया किस्म की गंदी औए बदबूदार चावल की आपूर्ति की गई हैं, जो जानवरों के भी खाने योग्य भी नही हैं। साथ ही श्री मनोज ने कहा देशव्यापी लॉक डॉउन के एक महीना बीत जाने के बावजूद भी बिना राशन कार्ड वाले उपभोक्ताओं को 3 महीने का राशन और आर्थिक सहायता नहीं दिए जाने पर भी रोष प्रकट किया है। भाई राशन दुकानों के आगे भुखमरी के शिकार ऐसे अनेक परिवार धूप में खड़े दिखे हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।
पार्टी नेता अवध किशोर मोर ने कहा कि पटना सिटी अनुमंडल के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानों की निगरानी कर उपभोक्ताओं को उनके हक का राशन वितरण सुनिश्चित करवाएगी। राशन दुकानों के दौरा करने वाले प्राप्ति प्रतिनिधिमंडल में रोहित सिंह अवध किशोर मौर्य मोहम्मद इरशाद अजीत कुमार उर्फ कछु आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours