नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के सरारी गांव से अजय यादव के पुत्र ईश्वरी कुमार को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ गांव के ही मनोहर यादव के पुत्र बिगन यादव ने मार का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने गयी थी। जैसे ही पुलिस को ईश्वरी ने देखा भागने लगा। उसे भागते देख पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जिसके पास से पुलिस ने एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours