नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चर्रा गांव में शुक्रवार की देर रात गांव के ही एक किराना दुकानदार सुरेश साव (65 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दिया। जानकारी के अनुसार किराना दुकानदार सुरेश साव प्रतिदिन की तरह कल रात भी खाना खाने के बाद अपने दुकान में आ कर सो गया था। लेकिन सुबह उसकी लाश दुकान में खून से लथफथ अवस्था मे परिजनों ने देखा। जैसे ही इसकी सूचना ग्रमीणों को मिली उसके दुकान की ओर भागे भागे चले आये और देखते ही देखते वहाँ आसपास के गांव के लोगो की भीड़ जुटने लगा।
वही इस घटना की जानकारी गांव वालों ने स्थानीय थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खुद घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में ले कर मामले की जांच करने में जुट गए। मृतक के पुत्र नंदकिशोर साव ने घटना के संबंध में बताया कि सुबह लगभग पांच बजे के आस पास वह अपने पिता के किराना दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का दरवाजा खुला हुआ है और पिता खून से लथफथ गिरे पड़े है। जब वह हिला डुला कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि पिता जी की आदत थी कि आधी रात में भी गांव के कोई जान पहचान आते थे तो उसे दुकान खोल कर सामान दे दिया करते थे।

वैसे सुरेश साव का गांव में किसी से किसी प्रकार का मनमुटाव या झगड़ा नही था। वह बिल्कुल सीधा इंसान था। ग्रमीणों को शक है कि कल रात भी किसी जान पहचान वाले ने दरवाजा खुलवाया होगा और समान ले के कोई विवाद हुआ होगा जिसमें उनकी हत्या अपराधियो ने कर दिया। हालांकि पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours