नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। एक ओर जहाँ पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी को झेल रहा है। वही डाक विभाग के कर्मचारी और डाकिया जरूरतमंद लोगों का खाता, जिनका किसी भी बैंक में खाता है, उसको घर-घर जा कर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से रुपया उपलब्ध करा रही। डाक सेवा के इस तरह के सेवा देने से जहाँ सभी बैंक के उपभोक्ताओं को बैंक में लंबी लाइन लग कर पैसा निकासी से मुक्ति मिल रही है।

साथ ही बैंक कर्मचारी भी राहत की सांस ले रहे है। इसी योजना के तहत नौबतपुर के भी डाक कर्मचारी और डाकिया प्रतिदिन लगभग 200 उपभोक्ताओं को घर घर जा कर पैसा पहुँचा रहे। इसी योजना के तहत डाकिया अरुण कुमार ने छोटी कोप मिश्री चक लख निसरपुरा समेत कई गांवों में जा कर लोगो घर पर पैसा पहुंचाया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours