पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमडिया से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया हैं। आशंका जताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पत्थर घाट में निजी वेटनरी कंपाउंडर राजू रॉय की हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर बॉडी की पहचान पुलिस ने राजू के परिजनों से कराया। जिसके बाद परिजनों ने राजू के शव नही होने की बात को कहा। वही बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसे देखकर आशंका जताई जा रही कि किसी अज्ञात अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया होगा। फ़िलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।

गौरतलब हैं कि मालसलामी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश व प्रेम प्रसंग में बीते देर रात हथियारबंद अपराधियों ने निजी वेटनरी कंपाउंडर राजू रॉय और उसके माता-पिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेक जाने की सूचना उसके दोस्त ने पुलिस को दी थी। जिसे लेकर पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से तीनों के शव की तलाश की जा रही है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours