पटना (न्यूज़ सिटी)। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच विश्व की बड़ी निजी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस ने आज जयपुर में दर्जनों परिवार के बीच पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के निर्देश पर एस.आई.एस के माध्यम से राहत सामग्री पहुँचाई गई। देशव्यापी लॉक डाउन हो जाने के कारण यह अपने शहर के लिए नहीं निकल सके और जयपुर में ही फंस गए। इसी बीच इनका काम भी बंद हो गया, जिसके कारण इन्हें दैनिक मजदूरी भी नहीं मिल रही है। ऐसे में इन लोगों ने अपने नजदीकी इन्द्रजीत सिंह राजपूत को सूचना दी और उन्होंने आज सुबह जन सम्पर्क अधिकारी सतीश राजू से संपर्क कर बताया की अपने बिहार के विभिन्न जिलों के करीब दर्जनों परिवार लॉक डाउन की वजह जयपुर (राजस्थान) में फंसे हुए है।
उन्होंने इसकी अविलम्ब सूचना अपने संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर. के. सिन्हा जी एवं ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ऋतुराज सिन्हा जी को दिया। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा एवं ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा ने त्वरित करवाई करते हुए अविलम्ब क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के एसोसिएटेड वाइस प्रेसिडेंट दिलीप राउत्रे एवं शाखा प्रधान संतोष झा, अमित सिन्हा को निर्देश दिया। एसोसिएटेड वाइस प्रेसिडेंट दिलीप राउत्रे बिना कोई देरी किये हुए उन्होंने अपने कर्मचारी आशु शर्मा को भेजकर जरूरतमंद परिवारों के बीच तुरंत खाद्यान्न सामग्री पहुचाएं।

श्री सिन्हा ने साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया है की वे हर घर पर अपनी नजर रखे, ताकि किसी जन को समस्या का सामना न करना पड़े।यह विदित है की पिछले कई दिनों से श्री आर के सिन्हा और श्री ऋतुराज सिन्हा के निर्देश पर एस.आई.एस की टीम पुरे देश के कोने कोने में फंसे सभी राज्यों के पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित करा रही है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours