पटना (न्यूज सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन सम्पूर्ण देश मे गरीब असहाय की के मदद के लिए समाज सेवियों ने आगे हाथ बढ़ाया हैं। इसी दौरान वार्ड संख्या 49 स्थित सम्पूर्ण महेन्द्रू क्षेत्र के असहाय,बबेसहारा एवं गरीब लोगो के बीच सूखा राशन सामग्री का समाजसेवी राकेश सिंह के नेतृत्व में वितरण किया। जिसकी अध्यक्षता प्रिन्स पाठक ने की।
श्री राकेश ने बताया कि लगातार 22 वें दिन समाज सेवियो द्वारा चावल, आटा, डिटॉल साबून, सरसों तेल, आलू, प्याज एवं नमक का वितरण किया गया हैं। राशन वितरण बभन टोली, शिवपुर टिकीया टोली, काली स्थान, चाईटोला, माताखुदी लेन, रामसहाय लेन, महावीर लेन, मोहम्मद पुर, गुलबी घाट एवं गोलकपुर के झुग्गी झोपड़ी एवं रिक्शा चालक के बीच राशन वितरण किया। वितरण कार्यक्रम में गणेश पटेल, रिशु पटेल, अमरेन्द्र सिंह एवं गणेश कुमार ने सहयोग किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours