पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सेवा ही परमोधर्माः का निर्वहन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज वार्ड 63 के अनुसूचित जाति के टोले में गरीबों के बीच 200 पके-पकाये भोजन का फूड पैकेट वितरित किया।
देशव्यापी लॉक डाउन में बिहार के पथ निर्माण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर यादव के निर्देश पर पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गरीबों के बीच सूखा राशन और फूड पैकेट वितरण का कार्य निरंतर जारी है। इस कार्य का बीड़ा मंत्री के पुत्रद्वेय और महिन्द्रा कम्पनी की अग्रणी एजेंसी किरण आॅटोमोबाइल के निदेशक नितिन कुमार और आदित्य राज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उठाया है। प्रतिदिन कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में फूड पैकेज की पैकिंग में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लगे हैं और इसके वितरण कार्य में पूरे तन-मन के साथ जूटे हैं।

वही श्री नीतीन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लाॅकडाउन की अवधि में ‘कोई गरीब भूखा न सोये’ के पिताजी के संकल्प को हर हालत में साकार करने के लिए पूरी टीम संकल्पित है और सेवा भाव से गरीबों की मदद का काम निरंतर जारी है और लाॅकडाउन तक जारी रहेगा। अब तक 50 हजार से अधिक फूड पैकेट व सूखा राशन का पैकेट वितरित किया जा चुका है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours