पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में चोरों ने लगभग ढाई लाख रुपया की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बहादुरपुर में नवाब सिंह काम्प्लेक्स में सत्यम कुमार सिंह अपने घर दनियावां गए थे। वहां से रविवार को जब अपने फ्लैट में पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा दिखा।






https://youtu.be/MLOx9LT1L2w




सामान बिखड़ा पड़ा देखकर सत्यम कुमार सिंह बहादुरपुर पुलिस को सूचना दी। सत्यम कुमार सिंह बहादुरपुर पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ लाख का सोने के आभूषण घड़ी और कई अन्य सामान साथ में पंद्रह हजार रुपया नगद कुल मिलाकर करीब ढाई लाख रुपया संपत्ति चोरों ने चोरी कर ली है। इस मामले में बहादुरपुर पुलिस जांच कर रही है।





घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours