पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सैदपुर नहर की उड़ाही का काम चालू हैं। इस दौरान नगर विकास आयुक्त आनंद किशोर के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने नहर उड़ाही का औचक निरीक्षण किया। मौके पर श्री किशोर ने सेंट्रल हाई स्कूल के सामने नहर में बांस डलवा कर नहर की गहराई नापवाया। इस दौरान श्री किशोर ने पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार नहर की उड़ाही व सफाई पर भी चर्चा की।






https://youtu.be/jQbD8o99CU0




वही श्री बबलू ने मौके पर नगर आयुक्त श्री किशोर को लड्डू अखाड़ा से पहाड़ी तक ठीक से सफाई कराने पर जोर देते हुए कहा कि पिछली बार भी उस क्षेत्र में सफाई ठीक नही होने से पानी पास नही हो पाया था, जिस कारण से रामपुर और उसके आसपास के क्षेत्र नाला का पानी मे डूब गया। श्री बबलू ने नगर आयुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि इस बार नहर की ठीक तरीके से कराई जाए ताकि इस रामपुर या उसके आसपास के क्षेत्र जलमग्न न हो। वही लोगो की सुरक्षा की बात पूछे जाने पर नगर आयुक्त ने कहा कि सैदपुर नहर को नीचे से ढाल कर ऊपर से जाली लगाने का आदेश अपर नगर आयुक्त शिला ईरानी की दी।





नहर की गहराई नपवाते नगर आयुक्त




निरीक्षण करने आयी टीम ने अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी, निगम आयुक्त हिमांशु शर्मा, नगर प्रबंधक नरोत्तम साम्राज्य, कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र तिवारी, कार्यपालक अभियंता सुधाकर सिंह, नगर निगम अभियंता रामचंद्र जी, बांकीपुर सफाई निरीक्षक कृष्ण नारायण शुक्ला आदि थे।






https://youtu.be/L7ymGJgvvB4

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours