पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस से फैल रहे संक्रमण पर रोकथाम लगाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 03 मई 2020 तक के लिए देशभर में लॉक डाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके मद्देनजर देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा सभी यात्री ट्रेन सेवाओं के रद्द करने का निर्देश जारी कर दिया है। भारतीय रेलवे द्वारा जारी निर्देश में प्रीमियम ट्रेनें, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनें, उपनगरीय ट्रेनें, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे आदि सहित सभी यात्री ट्रेन सेवाएं 3 मई 2020 तक चौबीसों घंटे रद्द रहेंगी।









भारतीय रेलवे द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल और पार्सल गाड़ियों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही यात्री टिकट बुकिंग 3 मई तक के लिए बंद कर दी गई है। रेलवे स्टेशनों और रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षित/अनारक्षित यात्रा के लिए रेल यात्रा टिकटों की बुकिंग के लिए सभी काउंटर 3 मई 2020 तक बंद रहेंगे। इसकी जानकारी रेलवे मंत्रालय के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर राजेश दत्त बाजपेयी ने दी।






https://youtu.be/PFg6rTlSgfA

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours