पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। लॉक डाउन के बाद कई सामाजिक संस्था और पार्षद के द्वारा लोगों को मदद के लिए आगे आए हैं । वही वार्ड 68 के पार्षद सुनीता देवी, पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने घर घर जाकर सैकड़ों घर में राशन सामग्री का वितरण किया।
साथ में मास्क देकर पार्षद सुनीता देवी ने लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में बताया साथ में लोगों को घर से निकलने के लिए मना किया है। आपातकालीन स्थिति में ही घरों से निकलने के लिए सलाह दिया है। साथ में राजेश कुमार अनिरुद्ध मेहता सहित अन्य सहयोगी को भी अलग अलग मोहल्ला में जाकर लोगों को राशन सामग्री वितरण कर रहे हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours