नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर में मंगलवार की सुबह पटना हाईकोर्ट के वकील गोपालपुर गांव निवासी रामनाथ सिंह के बड़े पुत्र रविरंजन सिंह उर्फ बबलू की पड़ोसियों ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बबलू सिंह मंगलवार को अपने खेत से गेहूँ की कटाई करवाकर अपने घर वापस लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर ही पहले घात लगाकर बैठे लगभग पांच की संख्या में रहे अपराधियो ने बबलू को घेर लिया। उसके बाद उस पर सभी लोग मिलकर लाठी डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। हल्ला और मारपीट की आवाज को सुनकर बबलू का बड़ा बेटा और उसकी पुत्री दौड़े दौड़े घटना स्थल की ओर गए। जहाँ अपने पिता को पीटते देख दोनों भाई बहन मिलकर अपने पिता को बचाने लगे।





घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी




जिसके बाद अपराधियो ने उन दोनों को भी मार पीट करने लगे वही बबलू को उस वक़्त तक मारा जब तक वह अधमरा नही हो गया। उसके बाद सभी अपराधी वहाँ से फरार हो गया। किसी तरह दोनों भाई बहन अपने पिता को लेकर घर आये जहाँ से आनन फानन में अन्य परिजनों के साथ इलाज के लिए पटना एम्स ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और गांव में हाहाकार मच गया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सम्राट दीपक दल बल के घटना स्थल पहुँच कर घटना के वजह की जांच किया।






https://youtu.be/Ccj5FKlZtfU




अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहोंपर छापेमारी करना शुरूकर दिया। इस संबंध में मृतक की बेटी रूपम कुमारी ने बताया कि शशिभूषण सिंह और अमरनाथ सिंह से बबलू का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि अपराधी जो भी जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पी एम सी एच भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हुआ था।





घटना स्थल पर मौजूद महिलाएं





Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours