पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना महानगर युवा जदयू के अध्यक्ष राहुल खण्डेलवाल के नेतृव में जारी राहत वितरण में आज पटना महानगर युवा जदयू के कोषाध्यक्ष सह उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शिवम द्वारा भूतनाथ रोड, नालंदा मेडिकल कॉलेज, दाऊद बीघा समेत अन्य इलाकों में सैकड़ो जरूरतमन्दों के बीच खाने का में वितरित किया गया। पटना महानगर युवा जदयू के प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस बहुत जरूरी है। लोगो को जागरूक करने के लिए घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि घर से निकलना खुद के साथ साथ पूरे परिवार के लिये घातक हो सकता है। हमारे जिला अध्यक्ष राहुल खण्डेलवाल के देख रेख में हम सभी साथी जनसेवा में तत्पर है।
राहत वितरण में कौशिक डे, बंटी पंडित, आदर्श शिवम, विकाश कुमार, चंदन स्वराज, लालमनी कुमार, शोएब अहमद, अमित मेहता, सुमित कुमार, निशान्त कुमार सिंह, चन्दन केशरी, सौरव यादव, अरुण शुक्ला, रश्मीश कुमार, शुभम पाठक, रवि शंकर सिंह, दीपक कुमार, गौरव पटेल, आनंद शर्मा, अभय सिंह, आशीष प्रभाकर एवं अन्य सक्रिय है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours