पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। कोरोना के कहर से बचाव को लेकर राजधानी पटना के सभी प्रमुख सब्जी मंडियों में नगर निगम प्रशासन द्वारा सैनिटाइजिंग टनल लगाने का काम चल रहा है। वही पटना सिटी के मीना बाजार स्थित सब्जी मंडी में भी नगर निगम प्रशासन द्वारा सैनिटाइजिंग टनल लगाने का काम चल रहा है, जिसे कल तक चालू कर लिए जाने की संभावना है। सैनिटाइजिंग टनल से होकर लोग सुरक्षित होकर सब्जियों की खरीदारी कर सकेंगे। सब्जी मंडियों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख सब्जी मंडियों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन कराने में जुटे हैं। कोरोना से बचाव और उससे सुरक्षा को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा कई स्थानों पर होर्डिंग भी लगाए गए हैं।
पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने राजधानी वासियों से इस बीमारी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन करने की भी गुजारिश की है। वही मीना बाजार सब्जी मंडी में लगे सैनिटाइज टनल के बारे में पूछे जाने पर बताया कि ज्यादातर संभावना है कि सैनिटाइज टनल कल तक चालू करने की संभावना हैं।

पटना सिटी के मीना बाजार सब्जी मंडी में उपस्थित आलमगंज थाना के एएसआई रंजीत कुमार ने बताया कि मंडी में सब्जी खरीदने आ रहे लोगों से कोरोनावायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए आग्रह करते हैं। इसके बाबजूद भी कोई लोग नियमों का पालन जान बूझकर नही करते है तो उनके खिलाफ प्रशासन की ओर से सख्त करवाई भी कर रहे है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours