पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस के दहशत से पूरे विश्व में भय उत्पन्न हो गया है। वही बिहार की राजधानी पटना से एक अच्छी खबर निकल कर आ रही है, जहां कोरोना पॉजिटिव चार मरीज स्वस्थ हो गए है और उन्हें आज एनएमसीएच से छुट्टी दे दी गयी है। आपको बता दे कि जिन चारो मरीजों की छुट्टी दी गयी है, उनमें से दो मरीज गया जिला के रहने वाले है जबकि दो अन्य मरीज सिवान और नालंदा जिला के रहने वाले है। आरएमआरआई में कोरोना की तीसरी नमूनों की जांच में चारो मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव मिली हैं। जिसके बाद चारों मरीजों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन के लिए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चारो ठीक हुए मरीजों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल प्रशासन ने उनके घर भेज दिया।






https://youtu.be/D_q_lpVnpgU




कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों ने ज़िंदगी की जंग जितने के बाद काफी खुश दिखे। साथ ही स्वस्थ हुए मरीजो ने डॉक्टरों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। वही मौके पर स्वस्थ मरीजो ने इस बीमारी को लेकर लोगो को जागरूकता फैलाने की बात कहते हुए विशेष एहतियात बरतने की भी अपील किया। गौरतलब है कि सिवान जिला निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें बीते 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नालंदा निवासी को 01 अप्रैल और गया जिला के रहने वाले दो पॉजिटिव मरीज को 02 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि एक साथ चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल में तैनाती डॉक्टरों की टीम ने खुशी का इजहार किया है। साथ ही लोगो को सावधानी बरतने की भी अपील की है।









अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा और मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि अस्पताल प्रशासन एक टीम वर्क के रूप में मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटी हैं। जिन कारण से एनएमसीएच से अबतक 14 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। गौरतलब है कि सूबे में अब तक 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है।






https://youtu.be/zv9lbVz9EyI

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours