पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में चोरों का गिरोह भी घरों में चोरी करने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। वही अगमकुआं थाना पुलिस ने भूतनाथ रोड स्थित एक बंद घर में घुसकर चोरी कर रहे तीन चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन चोरों के पास से चोरी किए गए सामानों के साथ चोरी में प्रयुक्त उपकरणों को भी बरामद किया है।





अगमकुंआ पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए तीनों चोर




बताया जाता है कि बीते देर रात भूतनाथ रोड स्थित बेतिया मंडल कारा में उपाधीक्षक पद पर तैनात संजय गुप्ता के बंद घर में घुसकर ये चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे, तभी पड़ोसियों द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया है। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने वरीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।






https://youtu.be/D_q_lpVnpgU

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours