पटना (न्यूज सिटी)। कर्ण कायस्थ कल्याण मंच ने लॉक डाउन में लोगो के बीच जाकर खाद्य सामग्री और मास्क आदि का वितरण किया। मौके पर मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार कंठ ने आज एक दर्जन लोगों के बीच चावल, आटा, दाल, नमक, पावरोटी, सॉस, नमक के पैकेट और मास्क वितरित किए। वही मंच की सदस्य विभा लाल खुद घर पर तैयार किए गए तीन सौ से अधिक मास्क और साबुन बांटे।
मंच के महासचिव बिनय कुमार कर्ण ने बताया कि इस कार्यक्रम में संजय कुमार, नवीन नवेंदु,शिवनाथ चौधरी, बिपिन प्रसाद, भरत किशोर चौधरी, दीपक लाल दास, संजीव कुमार, राजकुमार दिलीप, के बी लाल, मनोज मल्लिक, शैलेन्द्र मल्लिक, हेम चंद लाल दास समेत कई लोगो का सहयोग मिल रहा है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours