पटना (न्यूज सिटी)। जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा दिये गए बयान को बचकाना बयान और महज मीडिया में बने रहने के लिये दिया गया बयान बताया। जबकि देश का एक-एक बच्चा जनता है कि देश के पास अभी जितना अनाज है, उसमें पूरा देश एक साल तक अनाज खायेगा, तब भी खत्म नही होगा। केंद्र की सरकार ने भी यह घोषणा कर रखी है। तीन चार महीनों में गेंहू का जो भंडार होगा, उसके के लिए जगह कम पड़ जाएगा।






https://youtu.be/D_q_lpVnpgU




श्री मनु ने कहा कि श्री कुशवाहा अभी राजनीति से बेरोजगार हो गए है। देश व राज्य की जनता के लिए जब कुछ करने का समय मिला, तब धन बटोरने और टिकट बेचने में लगे थे। इसमें कुशवाहा की गलती नही है, आज वो जिनके साथ है उनके पास आलोचना करने के सिवाय कोई काम ही नही है।देश व राज्य के इस भीषण समय मे भी श्री कुशवाहा अपने घर मे छिपे है और मीडिया में बने रहने के लिये उजुल फजूल बयान बाजी कर रहे है।श्री कुशवाहा राज्य और देश की चिंता न करे इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है, जिनपर देश व राज्य की जनता को विश्वास है और वे बखूबी से अपने जन कर्तव्यों का पालन कर रहे है।कुशवाहा को चाहिये कि वो विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने के जुगाड़ की रणनीति को तैयार करने में ही जुटे।






https://youtu.be/Yel5FmfgqDM

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours