पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोविड -19 ने ना सिर्फ अपने देश में बल्कि पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है और यह महामारी दिन-प्रतिदिन मौत का तांडव मचा रही है। इन परिस्थितियों में खत्री सभा बिहार ना सिर्फ पटना में बल्कि पूरे प्रदेश में जरूरतमदों की सहायता के लिए तत्पर है और जिलावार सभी जरूरतमदों को खाद्य सामग्रियों को उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रही है। समाज के लोग मुजफफरपुर, अररिया, मधुबनी, भागलपुर, गया,जंदाहा एवं अन्य इकाइयां लगातार सेवा कार्य में लगी हुई हैं। समाज बंधुओ के अलावा भी कोई जरूरतमंद व्यक्ति मदद की गुहार करता है तो उसे अविलंब खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता कराई जा रही है और आगे भी हम इस नेक काम के लिए हमेशा तत्पर हैं।
Home
Featured
Patna City
Socil Activity
Video
खत्री सभा बिहार लॉक डाउन में फंसे लोगों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


Post A Comment:
0 comments so far,add yours