पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कोई गरीब भूखा न सोए। इसके लिए बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर यादव के संकल्प को साकार करने के लिए उनके पुत्र एवं महिंद्रा कंपनी के अग्रणी एजेंसी के निदेशक नितिन कुमार एवं आदित्य राज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में 500 पैकेट भोजन और झोला में भर कर राहत सामग्री वितरण किया।









वितरण कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह चौक स्थित खर्ब नबीसों व हॉकरों में जाकर किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने वार्ड 57 के मीना बाजार कूड़ा पर और वार्ड 63 के जमुनि रॉय कुआँ स्थित अनुसूचित जाति के लोगों की बस्ती में चार सौ पका पकाया भोजन के पैकेट बाँटा। इस मौक़े पर श्री नितिन कुमार ने बताया कि उनका यह अभियान जारी रहेगा और पूरी कोशिश है कि कोरोना वायरस से उत्पन्न लॉक डाउन की स्थिति में कोई गरीब भूखा न सोए।






https://youtu.be/Yel5FmfgqDM

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours