पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि वार्ड एवं पंचायत स्तर पर कोरोना संदिग्धों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच की व्यवस्था की जाए। ताकि इस वैश्विक महामारी की लक्षण का पहचान शुरुआत में ही हो सके। इसके लिए सरकार को तैयारी भी बड़े स्तर पर करने की आवश्यकता है।
साथ ही श्री वर्मा ने कहा कि बिहार में प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत स्तर पर कोरोना के मरीजों का स्क्रीनिंग जांच के लिए एक अभियान का मूर्त दिया जाए। ताकि इस अभियान के माध्यम से बिहार सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मुखिया एवं पंचायत सदस्यों के माध्यम से शहरों में वार्ड पार्षदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु राज्य सरकार आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, पोलियो ड्रॉप पिलाने वाली महिलाओं एवं निगम के कर्मचारियों के माध्यम से भी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
वही श्री वर्मा ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि इस महामारी से बचने हेतु सावधान रहने की आवश्यकता है। उतना ही इस बीमारी के प्रति जागरूकता की भी आवश्यकता है। साथ ही कहा कि इस महामारी से बचने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours