पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस के संक्रमण-संकट को लेकर हुए लॉक डाउन में कोई गरीब भूखा न सोये के बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के संकल्प को हर हालत में साकार करने को सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना सेवा अभियान आज भी जारी रखा।






https://youtu.be/D_q_lpVnpgU




वही इस संकल्प को मंत्री श्री यादव के पुत्रद्वय और महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल के निदेशक श्री नितिन कुमार ' रिंकू ' और आदित्यराज ' गुड्डू ' के नेतृत्व में त्रिपोलिया में अखबारों के हॉकर बंधुओं के बीच राहत सामग्री का पैकेट बांटा गया। तड़के घर-घर अखबार पहुंचाने वाले हॉकरों ने मंत्री श्री यादव के इस प्रयास को तहे दिल से सराहा।









कोरोना को लेकर पीड़ित मानवता की सेवा-भावना के कर्तव्य पथ पर अग्रसर नितिन कुमार एवं आदित्यराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 65 के बिजली आफिस गली गढ़ईया के आसपास अनुसूचित बस्ती के लोगों के बीच पका-पकाया दो सौ भोजन का पैकेट वितरित किया। पटना सहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा का यह अभियान जारी रहेगा।






https://www.youtube.com/watch?v=FTzAkBO0tdM

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours