पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने आज पटना सिटी का दौरा कर नगर निगम प्रशासन द्वारा लॉक डाउन को लेकर गाय घाट के पास बनाए गए आवासन केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीता साहू ने आवासन केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डाउन में फंसे मजदूरों को हरसंभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया।

बाद में पटना नगर निगम की महापौर ने सैदपुर नाले की उड़ाही कार्य का भी जायजा लिया। इस मौके पर महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को काम में तेजी लाए जाने का आदेश जारी करते हुए आगे भी निरीक्षण किए जाने की बात दोहराई। सैदपुर नाले का निरीक्षण करने के बाद महापौर ने पहाड़ी स्थित संप हाउस का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी भी मौजूद थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours