पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना महानगर युवा जदयू द्वारा जारी निरन्तर राहत वितरण में आज जिलाध्यक्ष राहुल खण्डेलवाल के नेतृत्व में बिरला कॉलोनी, फुलवाड़ी कॉलोनी, शेखपुरा, जगदेवपथ, रूपसपुर, शास्त्रीनगर, राजेन्द्र नगर, कंकड़बाग समेत विभिन्न इलाकों में लगभग 1200 पैकेट भोजन वितरण असहाय एवं जरूरतमन्दों के बीच किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ख्याल रखा। पटना महानगर युवा जदयू के प्रवक्ता लालमनी कुमार एवं उपाध्यक्ष अमित मेहता ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरे शहर में लॉक डाउन के पालन के लिए जागरूकता और इससे किसी जरूरतमंद को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए महानगर युवा जदयू परिवार द्वारा खयाल रखा जा रहा है। हमलोगों द्वारा जनता को राहत वितरण के दौरान कोरोना को हराने के लिए सामाजिक दूरी कितनी जरूरी है, इसकी महत्ता भी बताया जा रहा है।
इस कार्य में सुमित कुमार, रश्मीश कुमार, गौरव पटेल, राहुल मनी, आशीष प्रभाकर, शुभम पाठक, दीपक कुमार, शोएब अहमद, अमित सिंह, सुरेंद्र शिवम, चंदन केसरी, चंदन स्वराज, सन्नी रज़क, रवि शंकर सिंह, अभय सिंह, रवि विश्वकर्मा, आशीष कुमार, राजेश कुमार, ओम प्रकाश एवं अन्य ने अहम योगदान दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours