पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी को देखते हुए आज 14 वे दिन भी 520 लोगों के बीच भोजन पैकेट का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज के भोजन की व्यवस्था शिवनंदन प्रसाद और विकास कुमार के द्वारा की गई थी।

भोजन पटना सिटी के पटना साहिब स्टेशन, कंगन घाट, हाजीगंज, चौक, एनएमसीएच, पीएमसीएच, गांधी मैदान, पटना जंक्शन सहित अनेक इलाकों में वितरण किया गया। वितरण को सफल बनाने में अमित झुनझुनवाला, नितेश मोदी, राजेश देवड़ा, संजय झुनझुनवाला, पप्पू जालान, राहुल अग्रवाल, बीटु खेतान, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, राजु सुलतानियाँ, सन्नी साह आदि सक्रिय थे


Post A Comment:
0 comments so far,add yours